ISRO

फोटो: The Wire Science

इसरो 60 देशों की मदद से अंतरिक्ष में बढ़ा रहा सक्रियता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान अब 60 देशों के साथ अंतरिक्ष सहयोग करेगा। इस संबंध में भारत सरकार ने इन देशों के साथ समझौते किए हैं। विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी से कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी अंतरिक्ष विभाग की साल 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट से मिली है। भारत ने नासा के साथ भी काफी महत्वपूर्ण करार किया है। रूस के साथ भारत गगनयान अभियान में सहयोग ले रहा है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: ISRO, ISRO Mission, Union government

Courtesy: News 18 Hindi

Chandaryaan-2

फोटोः Firstpost

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा के बाहरी वातावरण में आर्गन-40 गैस की खोज

चंद्रमा के वातावरण की बाहरी पतली परत में आर्गन-40 की खोज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन पर स्थित स्पेक्ट्रोमीटर ने दी है। इसरो ने मार्च आठ को ये जानकारी साझा कर बताया कि ये अवलोकन चंद्रमा के बाहरी वातावरण एक्सोस्फीयर की गतिशीलता और चंद्रमा की सतह से शुरुआती कुछ मीटर नीचे रेडियो एक्टिव गतिविधियों पर प्रकाश डालते हैं तो आर्गन-40 गैस की उत्पत्ति चंद्रमा की सतह के नीचे मौजूद पोटेशियम-40 (K-40) के रेडियो एक्टिव विखंडन से… read-more

बुध, 09 मार्च 2022 - 05:40 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Space, ISRO, Chandrayaan 2, Argon

Courtesy: News18

Moon

फोटो: SFGATE

चांद की सतह से अगले महीने टकराएगा रॉकेट: वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों ने बताया कि चाइनीज रॉकेट चैंग ई-5 मिशन का मलबा मार्च में चांद की सतह से टकरा सकता है, जिस कारण सतह पर गहरा गड्ढा बन सकता है। इस संबंध में खगोल वैज्ञानिक बिल ग्रे ने बताया कि मैंने इस वस्तु को गलतीसे 2015-007 बी वस्तु के तौर पर पहचाना था। मगर अब सामने आ गया है कि ये 2014-065बी है। ये जल्द ही चांद की सतह से टकराएगा जो अनुमानित स्थान के दायरे में रहेगा।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: moon, NASA, ISRO

Courtesy: One India

ISRO First Launch Mission Of This Year Today

फोटो: The News Minute

इसरो ने श्रीहरिकोटा से किया पृथ्वी प्रेक्षण उपग्रह/पीएसएलवी-सी52 का प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) ने फरवरी 14 को, पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-04) / ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C52) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में मौजूद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र द्वारा पीएसएलवी-सी52 के जरिये किया गया। इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण 6:17 घंटे में किया गया, और पीएसएलवी-सी52 ने श्रीहरिकोटा में एसएआर से लगभग 529 किलोमीटर दूर सूर्य… read-more

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: first launch mission of this year, ISRO, PSLV-C52/EOS-04

Courtesy: Amar Ujala News

Satellite launch

फोटो: AajTak

इसरो ने पूरी की इस साल के पहले लॉन्च की तैयारी, फरवरी 14 को लॉन्च होगी सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फरवरी 14 को वर्ष 2022 का अपना पहले सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस सैटेलाइट लॉन्च के लिए काउंटडाउन 25 घंटे 30 मिनट पहले शुरु होगा। ये सैटेलाइट हर तरह के मौसम में तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इस सैटेलाइट को सूर्य की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इससे मिलने वाली तस्वीरों का उपयोग देश की सुरक्षा से लेकर कृषि के क्षेत्र में किया जाएगा।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: ISRO, ISRO Mission, PSLV

Courtesy: ABP Live

S. Somnath

फोटो: AmarUjala

वरिष्ठ रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ बने ISRO के नए प्रमुख

केंद्र सरकार ने जनवरी 11 को वरिष्ठ रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वह के. सिवान की जगह लेंगें, जिनका कार्यकाल इसी सप्ताह जनवरी 13 को समाप्त हो रहा है। केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। एस. सोमनाथ ने GSLV Mk-III लॉन्चर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: ISRO, VSSC, chairman, Indian Scientist

Courtesy: India TV

Space Station

फोटो: Firstpost

साल 2030 तक होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन: जितेंद्र सिंह

भारत 2030 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिसंबर 9 को राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक दो मानव रहित गगनयानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो लगातार इस मिशन पर काम कर रहा है हालांकि कोरोना के कारण कई मिशन में देरी हुई है। 

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Space Station, ISRO, Technology, Science

Courtesy: Zee News Hindi

Moon

फोटो: Times of India

ISRO के चंद्रयान-2 और NASA के LRO में अक्टूबर 20 हो सकती थी टक्कर

ISRO के चंद्रयान-2 और NASA के LRO के बीच अक्टूबर 20 को टक्कर हो सकती थी। ऐसे में ISRO के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के इंजन को ऑन कर दूसरी कक्षा में भेज दिया। यह पहला मौका था जब किसी दूसरे ग्रह पर दो देशों के स्पेसक्राफ्ट आपस मे भिड़ने वाले थे। बतादें कि 2019 में जब चंद्रयान-2 को चांद पर भेजा गया था तो उसके रोवर और लैंडर से सम्पर्क टूट गया था, और ऑर्बिटर वहीं रह गया।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: ISRO, NASA, Chandrayaan 2, Orbitor

Courtesy: Aajtak News

Galaxy

फोटो: livescience.com

भारतीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर खोेजा गुरु ग्रह से भी बड़ा ग्रह

अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्री के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर नए ग्रह की खोज की है। इसरो के अनुसार सौरमंडल के बाहर 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति ग्रह का 1.4 गुना है। यह माप दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच की गई है, माउंट आबू स्थित पीआरएल के 43 सेमी टेलीस्कोप से भी इसका स्वतंत्र परिमापन किया गया है। ग्रह का नाम इंटरनेशनल एस्टॉनोमिकल यूनियन(IAU) की शब्दावली के अनुसार TOI 1789b या HD 82139b होगा।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अमित व्यास

Tags: ISRO, international astronomical union, physical research laboratory

Courtesy: TV9 bharatvarsh

Space tourism

फोटो: Roger Launius's Blog

जल्द ही रॉकेट में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा करना होगा संभव

रॉकेट स्टार्टअप कंपनी 'अग्निकुल कोस्मोस' जल्द ही भारत से अंतरिक्ष यात्रा शुरू करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन,(इसरो) से रॉकेट बनाने और उसकी परीक्षण का अधिकार मिलने के बाद कंपनी के सीईओ और सह संस्थापक श्रीनाथ रविचंद्रन ने रॉकेट टेस्टिंग को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं को सस्ती सुविधा देने की बात कही है। सरकार द्वारा अंतरिक्ष विभाग का किसी प्राइवेट कंपनी के साथ किया गया यह दूसरा समझौता है।… read-more

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 04:05 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Space, ISRO, outer space, Rocket

Courtesy: Jagran news