Crpf DG

फ़ोटो: Hindustan times

सीआरपीएफ ने किया बिहार और झारखंड के नक्सल मुक्त होने का दावा

सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार और झारखंड के नक्सल मुक्त होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा -"अब हम कह सकते हैं कि बिहार नक्सल मुक्त हो गया है। रंगदारी गैंग के रूप में भले ही बचे हों, लेकिन अब किसी इलाके में उनका वर्चस्व नहीं है और बिहार-झारखंड में अब कोई ऐसी जगह नहीं बची है जहां फोर्स नहीं पहुंच सकती है।" इस उपलब्धि पर गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस और सीआरपीएफ को बधाई दी है।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CRPF, Bihar, Jharkhand, naksal free

Courtesy: Live hindustan

bus accident

फोटो: The News Mirchi

झारखंड में बस हुई एक्सिडेंट का शिकार, छह लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से नीचे सेवाने नदी में गिर गई, जिसके बाद छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 50 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के घायलों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। 

शनि, 17 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: CM Hemant Soren, Hemant Soren, Jharkhand, accident

Courtesy: NDTV News

Shibu Soren

फोटो: Telegraph India

आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट ने लोकपाल की कार्रवाई पर रोक लगाकर दी शिबू सोरेन को राहत

आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत दी है। अब सोरेन के खिलाफ लोकपाल की कार्रवाई नहीं होगी। बता दें कि लोकपाल ने इस मामले में अगस्त 5, वर्ष 2020 को शिकायत दी थी कि शिबू व उनके परिवार के पास अवैध साधनों के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले की अगली सुनवाई सितंबर 15 को की जाएगी।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Jharkhand, Shibu Soren, JMM, Dehli High Court

Courtesy: Zee News

dumka case

फोटो: WikiBio

अंकिता सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दाखिल की 112 पेजों की चार्जशीट

झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड मामले में दुमका पुलिस ने 112 पेजों की चार्जशीट दाखिल कर कहा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूरे सबूत है। पुलिस का कहना है कि ये सबूत दोनों आरोपियों को कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पर्याप्त है। इस मामले में दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ टेक्निकल, केमिकल सबूत हासिल किए गए है। पुलिस ने मामले की त्वरित सुनवाई की गुहार की है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Dumka, Jharkhand, Crime, Dumka case

Courtesy: AajTak News

Muslim leaders

फ़ोटो: News18hindi

अंकिता हत्याकांड: मुस्लिम समाज ने की आरोपी को फांसी देने की मांग

झारखंड के दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड के आरोपी शाहरुख को मुस्लिम समाज फांसी देने की मांग कर रहा है। मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि शाहरुख को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों की वजह से मुस्लिम समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आये दिन हमारी बहन-बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या से दुमका ही नहीं पूरा देश नाराज और आक्रोशित है।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, Ankita murder, Capital Punishment, appeasement

Courtesy: News18hindi

UPA MLA's

फोटो: Times Of India

विधानसभा विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे यूपीए के 30 विधायक

सत्ताधारी गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में सितंबर 30 से रह रहे इन विधायकों को विशेष विमान से रांची लाया गया है। वहीं, जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 5 के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेंगे। इस दौरान सोरेन ने कहा है कि हमारे लिए जो जाल बिछाया गया है, उसमें विपक्ष फंस जाएगा।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, UPA, Ranchi, MLAs

Courtesy: Amar ujala

Hemant Soren

फोटो: Prabhat Khabar

झारखंड में बची हेमंत सोरेन की सरकार, सदन में पारित हुआ विश्वास मत

सियासी संकट से जूझ रही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में सितंबर पांच को विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 48 मत पड़े है। वहीं विश्वास मत में बीजेपी ने हिस्सा नहीं लिया और सदन से वॉकआउट किया। बता दें कि सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने प्रदर्शन के जरिए दुमका में अंकिता हत्याकांड पर भी सरकार को घेरा था।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Hemant Soren, Jharkhand, Jharkhand government, BJP

Courtesy: AajTak News

Nishikant Dubey and Manoj Tiwari

फोटो: TheLallantop

देवघर एयरपोर्ट से जुड़े मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पर मामला दर्ज

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देवघर के कुंडा थाने में इन सभी के ऊपर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। इन सभी पर जबरदस्ती एटीसी की बिल्डिंग में घुसे और चाटर्ड प्लेन के पायलट पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का आरोप है। इस मामले पर एयरपोर्ट पर तैनात डीसीपी रैंक के अफसर ने लिखित में शिकायत दी है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Jharkhand, Cases, Manoj Tiwari, Nishikant dubey

Courtesy: News 18 Hindi

Governor of jharkhand and Amit Shah

फ़ोटो: Aajtak

दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल रमेश बैस, गृहमंत्री से भी कर सकते है मुलाकात: झारखंड

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सितंबर 2 की सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां उनकी गृहमंत्री अमित शाह संग मुलाकात लगभग तय बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल बैस ऑफिस ऑफ प्रॉफ़िट मामले में फंसे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकते हैं। वहीं, खबर यह भी है कि राज्यपाल की अधिसूचना से पहले मुख्यमंत्री सोरेन विधानसभा में अपनी अध्यक्षता से इस्तीफा दे सकते हैं।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, Hemant Soren, Amit Shah, Governor Ramesh Bais

Courtesy: News18hindi

Vivek ranjan agnihotri on Ankita murder case

फ़ोटो: Satlok express

अंकिता हत्याकांड को लेकर बोले अग्निहोत्री -"कश्मीर से गोधरा तक हिंसक गाथा जारी"

झारखंड के दुमका के अंकिता हत्याकांड को लेकर फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर आक्रामक रूप अपनाने हुए लिखा -"मोपला नरसंहार से लेकर बंटवारे तक, कश्मीर से गोधरा तक अंकित शर्मा... कन्हैया लाल... से लेकर अंकिता तक... बर्बर और हिंसक गाथा जारी है।" बता दें कि इससे पहले उन्होंने अंकिता को… read-more

बुध, 31 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: vivek ranjan agrahotri, Ankita, Tweets, Jharkhand

Courtesy: Amar ujala