Kerala government and ima issue

फ़ोटो: History.Com

केरल सरकार के बकरीद में दी गई छूट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकता है IMA

केरल सरकार के बकरीद के मौके पर दी गई छूट को लेकर IMA ने सरकार को चेतावनी दी है। IMA ने कहा कि अगर यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो वो इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। केरल सरकार ने ये फैसला तब लिया है जब जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के कई राज्यों ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक धार्मिक यात्राएं रद्द कर दी हैं। 

सोम, 19 जुलाई 2021 - 10:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Eid-Al-Adha, kanvad yatra, IMA, Kerala Government

Courtesy: NDTV News

Kanvad yatra restricted now in up

फ़ोटो: Zee News

उत्तर प्रदेश: कोरोना के कारण रद्द हुई कांवड़ यात्रा

यूपी सरकार ने कांवड़ संघो से बातचीत कर इस साल भी कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कांवड़ यात्रा रद्द ना करने के फैसले को लेकर पुनर्विचार करने को कहा था। जिसके बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है। हालांकि यूपी सरकार इस बार सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा कराए जाने के पक्ष में थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Yogi Adityanath, kanvad yatra, Supreme Court, Central Government

Kanvad yatra restricted in uk

फ़ोटो: Aaj Tak

कांवड़ यात्रा पर फिर से विचार करे यूपी सरकार: सुप्रीम कोर्ट

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक ना लगाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धार्मिक भावनाएं जीवन के अधिकार से बढ़कर नहीं हो सकतीं। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से अपने कांवड़ यात्रा के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। इससे पहले यूपी सरकार ने सांकेतिक रूप से यात्रा की बात कही थी। इस विषय पर अगली सुनवाई जुलाई 19 को होगी। 

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 05:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: kanvad yatra, Supreme Court, UP government, Central Government

Courtesy: Aajtak News