Google Doodle

फोटो: Enavabharat

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

आज पूरा देश आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है। इस मौके पर आज गूगल भी एक खास तरह का डूडल बनाकर आज़ादी का जश्न मना रहा है। गूगल द्वारा जारी डूडल में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती हुई नज़र आ रही हैं, जो भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। इस डूडल को केरल की रहने वाली कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है। 

सोम, 15 अगस्त 2022 - 12:17 PM / by सपना सिन्हा

Tags: independence day 2022, Google Doodle, neeti, Kerala

Courtesy: Latestly News

Right to Education

फोटो: News Nation

ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र ले सकेंगे प्राइवेट स्कूल में एडमिशन

ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन मिलेगा। केरल सरकार ने ये फैसला किया है। केरल के मुख्य सचिव को जुलाई 29 को एक पत्र में कहा कि एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहाहै कि वर्ष 2009 के प्रावधानों को लागू ना करना अधिनियम का उल्लंघन है। शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है, जिसे देने के लिए राज्य में कमजोर वर्ग के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम का प्रावधान लागू हुआ है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: EWS, Right to Education, Private Schools, Kerala

Courtesy: News 18

Captain Vikram Batra

फोटो: jantaserishta

कारगिल विजय दिवस पर कैप्टन विक्रम बत्रा की याद में बनाई तस्वीर, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कारगिल विजय दिवस के मौके पर केरल के आर्टिस्ट दा विंची सुरेश ने कैप्टन विक्रम बत्रा की ऐसी तस्वीर बनाई है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गई है। भारतीय आर्मी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आर्टिस्ट ने शहीद कैप्टन का 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा है। इसे यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फॉरम में शामिल किया गया है। फॉरम की टीम कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही और उन्होंने दा विंची सुरेश को सर्टिफिकेट दिया।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Kargil Vijay Diwas, Captain Vikram Batra, World Record, Kerala

Courtesy: AajTak

African Swine Flu

फोटो: India TV News

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू: केरल के वायनाड में अब तक मारे गए 190 सूअर

केरल के वायनाड जिले में दो सुअर फार्मों में अब तक 190 सूअरों को मारा जा चुका है। जिले में सूअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। जिला प्रशासन ने आज कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीजें नियंत्रण में हैं। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान से परीक्षण रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद सूअरों को मारना शुरू किया गया। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: African Swine Flu, Kerala, Wayanad, district administration, pigs cilled

Courtesy: Jagran News

Monkeypox

फोटो: India TV News

दिल्ली में सामने आया पहला 'मंकीपॉक्स' मामला: स्वास्थ्य मंत्रालय

आधिकारिक सूत्रों ने आज जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले एक 34 वर्षीय व्यक्ति में बिना विदेश यात्रा के इतिहास के मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक मामला दर्ज किया है। जिसके बाद दिल्ली ने मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया। इसके साथ ही भारत में मंकीपॉक्स के कुल मामले अब चार हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक हरिण पार्टी… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Delhi, Positive, Kerala

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

African Swine Fever

फोटो: India TV News

केरल के वायनाड में सामने आया अफ्रीकन स्वाइन फीवर का मामला

केरल के वायनाड जिले के मनंतावडी में दो खेतों से अफ्रीकी स्वाइन बुखार का मामला सामने आया है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में सैम्पल्स की जांच के बाद इस बीमारी की पुष्टि हुई। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, 'अब जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरे फार्म के 300 सुअरों को मारने के निर्देश जारी किए गए हैं।' विभाग के मुताबिक इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: African Swine Fever, reported, Kerala, Wayanad

Courtesy: Jetvital

Monkeypox

फोटो: The Hindu

मंकीपॉक्स: केरल के कन्नूर में भारत का दूसरा मामला सामने आया

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, आज केरल के कन्नूर में भारत में दूसरे मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है। राज्य के साथ-साथ देश में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है। परियाराम मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। जार्ज ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: second positive case, Monkeypox, Kerala, kannur

Courtesy: ABP News

Bomb Blast

फोटो: India TV News

कन्नूर जिले में आरएसएस कार्यालय पर फेंका गया बम: केरल

केरल में आरएसएस कार्यालय पर आज बम फेंका गया। बम की तीव्रता से इमारत की खिड़कियों के कांच टूट गए। जानकारी के मुताबिक, घटना केरल के कन्नूर जिले के पय्यान्नूर की है। पय्यान्नूर पुलिस ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमले में इमारत की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भाजपा नेता टॉम वडक्कन ने ऐसे हमलों को रोकने में असमर्थता के लिए राज्य प्रशासन को… read-more

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kerala, rss office, attacked, kannur, Bomb

Courtesy: News 18

Heavy Rainfall

फोटो: Onmanorama

बारिश को लेकर आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट: केरल

भारत मौसम विज्ञान विभाग जुलाई तीन को केरल में अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा और कोल्लम के अलावा राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के दौरान बिजली भी गिर सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: heavy rains, Kerala, yellow alert, SDRF

Courtesy: Latestly News

Monsoon

फ़ोटो: TOI

मानसून में वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

अगर आप भी मानसून में वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत के ये शहर बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। केरल का कोवलम बीच यहां आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। राजस्थान का उदयपुर जहां रेस्त्रां फ़तेह सागर झील में स्थित है। बरसात के दिनों में फ़तेह सागर झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। मानसून के दिनों में लोनावला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला घूमने आते हैं।

बुध, 22 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Kerala, rajsthan, rain

Courtesy: Jagran