Lalu Yadav

फोटो: AajTak

चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

सीबीआई कोर्ट चारा घोटाला मामले में फरवरी 15 को फैसला सुनाएगी, जिसके बाद तय होगा कि लालू यादव जेल में रहेंगे या बाहर। ये घोटाला संयुक्त बिहार के समय पांच जिलों में हुआ था। सीबीआई कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इससे पूर्व लालू यादव कोर्ट में मौजूद रहने के लिए रांची पहुंच गए है। इसके अतिरिक्त चार मामलों में लालू को पहले सुनाई जा चुकी है। इस घोटाले में 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई थी।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Lalu Prasad Yadav, Lalu Yadav, CBI Court, scam

Courtesy: TV9 Hindi

Lalu Prasad Yadav

फोटो: News Nationtv

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 27 नवंबर को बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव का डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के लिए निगेटिव टेस्ट किया गया है। अभी श्री यादव को उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, AIIMS Delhi, fever

Courtesy: Times Now Hindi

Fodder Scam Case

फोटो: Aajtak

चारा घोटाला: पटना सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव नवंबर 23 को पटना में चारा घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में पेश हुए। लालू प्रसाद पर आरोप है कि इन्होने अन्य लोगों के साथ मिलकर भागलपुर और बांका ट्रेजरी से अवैद्य रूप से 46 लाख रूपये निकाले थे। बिहार में उनके सीएम कार्यकाल के दौरान चार अलग-अलग चारा घोटाले हुए थे। मामले की अगली सुनवाई नवंबर 30 को होगी।  

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, cbi special court, fodder scam case

Courtesy: News 18

Lalu Prasad Yadav

फोटो: News Nationtv

प्रशिक्षण शिविर के दौरान लालू यादव ने राजद कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सितंबर 22 को कार्यकर्ताओं, नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों को संबोधित किया और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। लालू ने सपा के नेताओं को टोपी पहनने का हवाला देते हुए कहा, राजद नेताओं को हरी टोपी पहननी चाहिए और अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाना चाहिए। राजद के प्रशिक्षण शिविर को ऑनलाइन संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया। 

बुध, 22 सितंबर 2021 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, victory tips, Bihar

Courtesy: Prabhat Khabar

Lalu and Sharad yadav

फोटो: Jagran

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात

बिहार और केन्द्र की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। शरद यादव पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। लालू यादव की इस भेंट के कई राजनीतिक कयास लगाये जा रहे हैं। जब से लालू को जमानत मिली है, वे बड़े बड़े नेताओं से लगातार मिल कर राजनीति में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Lalu Prasad Yadav, Bihar Politics, RJD Chief, RJD

Courtesy: News 18

Lalu yadav

फ़ोटो: Zeenews.in

कोरोना के चलते 1 सप्ताह और जेल में रहेंगे लालू प्रसाद यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड अदालत की ओर से जमानत तो मिल गई है लेकिन उन्हें कोरोना के चलते अभी 1 सप्ताह और जेल में रहना होगा। दरअसल झारखंड राज्य बार काउंसिल ने अप्रैल 25 तक अदालती कार्य नहीं करने आदेश जारी किये है जिसके चलते वकील अपना कार्य नहीं कर सकते है। इसलिए लालू की जमानत का बेल बॉन्ड अप्रैल 25  तक नहीं भरा जा सकेगा और वो बाहर नहीं आ पाएंगे।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 04:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad Yadav, Jharkhand High Court, Jail

Courtesy: Live hindustan

Lalu Prasad yadav

फोटो: Telegraph India

झारखंड: जमानत पर रिहा हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल के बाद जमानत दे दी गई है। इस संबंध में उनके बेटे और राजनेता तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी किडनी में संक्रमण है, जिसके चलते उनका इलाज एम्स में चलने वाला है। लालू प्रसाद को पासपोर्ट जमा कराने, मोबाइल नंबर और घर का पता न बदलने के निर्देशों के साथ जमानत दी गई है।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 08:46 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Lalu Prasad Yadav, chara ghotala, Bail, Jharkhand news

Courtesy: Live Hindustan

pawan kumar yadav

फोटो: Oneindia

बिहार के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवायी लालू यादव की तस्वीर

बिहार के पवन कुमार यादव ने अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने के लिए अपनी शादी के कार्ड पर राजद सुप्रीमो लालू यादव का राजद का प्रतीक चिह्न और फोटो छपवाया है। वैशाली जिले के एक स्थानीय निवासी पवन कुमार ने लालू यादव की रिहाई की अपील की, जिन्हें चारा घोटाले, 2018 के तहत 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, कुमार को उम्मीद है कि लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार उनकी शादी में शामिल होगा।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, Wedding, Pawan Kumar Yadav

Courtesy: India.Com

Neeraj kumar

फ़ोटो: Telegraph

मानव श्रृंखला बनाने को लेकर राजद पर बरसी जदयू, कहा लालू की अवैध सम्पति पर बनाए मानव श्रृंखला

जनता दल यूनाइटेड ने किसानों के समर्थन में राजद द्वारा बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का विरोध किया है व इस बहाने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पास अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया है। तेजस्वी पर वार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा की उन्हें किसानों के मुद्दे पर नहीं बल्कि अपने पिता लालू की अवैध संपत्ति पर मानव श्रृंखला बनानी चाहिए। वहीं, जेल में बंद राजद नेताओं को लेकर भी जदयू ने ओछी बयानबाज़ी की व कहा कि वहां मानव श्रृंखला… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 07:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Niraj kumar, RJD, JDU, Lalu Prasad Yadav, Kisan Andolan, Bihar

Courtesy: Aajtak

Lalu yadav

फ़ोटो: Getty images

लालू यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर, लास्ट स्टेज पर पहुंची चुकी है किडनी

चारा घोटाले में सज़ा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी देते हुए डॉ उमेश प्रसाद ने एक मेडिकल रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि लालू को डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि उनकी किडनी अब लास्ट स्टेज पर है। बताया जा रहा है कि लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव समेत 16 बीमारियों से लड़ रहे हैं।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 08:51 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad Yadav, disease, Kidney

Courtesy: Aajtak news