Share Market

फोटो: The Financial Express

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई शेयर मार्केट की मुश्किल

साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आने से नवंबर 26 को शेयर बाजार में गिरावट हुई। सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिरे। फार्मा कंपनियों के अलावा अधिकतर कंपनियों को नए वेरिएंट की मार झेलनी पड़ी। सबसे अधिक असर एयरलाइंस, होटल्स और ट्रैवल पोर्टल की कंपनियों पर हुआ है। माना जा रहा है कि अगर कोरोना वेरिएंट का प्रभाव बढ़ेगा तो भारत पर भी इसका असर हो सकता है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Airlines, Lockdown, Coronavirus, SHARE MARKET

Courtesy: ABP Live

covid-19 russia

फोटोः TV9 Bharat

बढ़ते कोरोना मामलों के कारण रूस में बढ़ाई गई पाबंदी

रूस में अक्टूबर 23 को कोरोना वायरस के 37,678 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान संक्रमण के कारण 1075 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण रूस के बड़े शहरों में अगले सप्ताह से पाबंदियां लागू करने की घोषणा की गई है। वहीं राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने लोगों से वैक्सिनेशन करवाने का निवेदन किया है। रूस में अब तक केवल पूरी आबादी के 36 फीसदी लोगों का ही पूर्ण रूप से टीकाकरण हुआ है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 05:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Russia, Lockdown, Covid deaths, Corona Vaccine

Courtesy: ndtv NEWS

Sonu Sood

फोटो: NDTV

अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई स्थानों पर आयकर विभाग ने किया सर्वे

आयकर विभाग ने सितंबर 15 को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से संबंधित कई जगहों का सर्वे किया है। इस सर्वे के अनुसार इनकम टैक्स ने यूपी के लखनऊ व महाराष्ट्र के मुंबई के छह स्थानों पर जांच करवाई है। माना जा रहा है कि संपत्ति खरीद के संबंध में वो आयकर विभाग की नजर में है। कोविड महामारी व लॉकडाउन के दौरान सूद ने प्रवासी लोगों की बहुत मदद की थी। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 07:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Sonu Sood, Income Tax Department, Covid-19, Lockdown

Courtesy: India.Com

Haryana lockdown extension

फोटो: Amar Ujala

हरियाणा में सितंबर 20 तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस नए आदेश के साथ राज्य में सितंबर 20 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार कोरोना प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है। राज्य में 'नो मास्क, नो सर्विस' की नीति पर काम किया जाएगा। इस नीति के तहत बिना मास्क वाले व्यक्ति को कोई सेवा नहीं दी जाएगी। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Coronavirus, Covid-19, Lockdown, Haryana

Courtesy: Zee Business

Lockdown

फोटो: Onmanorama

आइजोल में सितंबर 18 तक बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन

मिजोरम की राजधानी आइजोल में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए आंशिक लॉकडाउन को सितंबर 18 तक बढ़ा दिया गया है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1330 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि पिछले बार के मुकाबले इस बार प्रतिबंधों में थोड़ी ढील भी दी गई है। मिजोरम में कोरोना मुक्त जगहों को फिर से खोला जा सकेगा। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Coronavirus, Covid-19, Lockdown, Aizawl

Courtesy: Abp news

Kahmir Lockdown

फोटो: Indian Express

गिलानी की मौत पर कश्मीर में लगातार तीसरे दिन लॉकडाउन

कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी की मृत्यु के पश्चात् विरोध को रोकने के लिए सितंबर 4 को कश्मीर घाटी में लगातार तीसरे दिन सख्त लॉकडाउन रहा। इस बीच इंटरनेट सेवाएं भी बंद थीं। रिपोर्ट के मुताबिक घाटी के रास्तो को बैरिकेड्स और कंसर्टिना तार से अवरुद्ध कर दिया गया था और भारी संख्या में पुलिस, अर्धसैनिक और सेना के जवान तैनात थे। एक अधिकारी के मुताबिक, सितंबर 5 शाम को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं वापस शुरू हो सकती हैं। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: death of geelani, kashmir, Lockdown

Courtesy: Newstrack

UP unlock

फोटो: Jagran

उत्तर प्रदेश सरकार ने खत्म किया रविवार का लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने अगस्त 20 को शासनादेश जारी कर बताया कि सरकार ने रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की महामारी के दौरान शुरू किए गए लॉकडाउन को धीरे-धीरे खत्म करना शुरू कर दिया था। हालांकि अभी तक रविवार का लॉकडाउन ही जारी था, परंतु अब नए आदेश में सरकार ने इसे खत्म कर पहले की तरह साप्ताहिक बाजार बंदी जारी रखी है।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Lockdown, CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, Home Ministry, Unlock Guidelines

Courtesy: Amar Ujala

Noida Metro

फोटो: India TV News

अब हफ्ते के सातों दिन चलेगी नोएडा मेट्रो

उत्तर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अब अगस्त 23 से सवारियों के लिए एक्वा-लाइन रेल सेवा फिर से शुरू करेगा। एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने कहा, “यूपी सरकार ने रविवार को भी सप्ताहांत कर्फ्यू हटा लिया है। तदनुसार, एनएमआरसी ने प्रत्येक रविवार को मेट्रो रेल सेवा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह बदलाव 22 अगस्त से प्रभावी होगा।'' 

शनि, 21 अगस्त 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: noida metro, Uttar Pradesh, Lockdown

Courtesy: Daily News

Coronavirus

फोटोः Times of India

न्यूजीलैंड में वापस आया कोरोना, पूरा देश हुआ लॉक

न्यूजीलैंड में 6 महीने बाद फिर से कोरोना का एक केस सामने आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोरोना का डेल्टा वेरिएंट है। ऐसे में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने रिस्क ना लेते हुए पूरे देश को टेलीविज़न के जरिए संबोधित करते हुए अगस्त 17 के रात से 3 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी हैं। इससे फैलाव को रोकने में सहायता मिलेगी। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।  

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 08:05 PM / by Surbhi Shaw

Tags: newzeeland, Coronavirus, Jacinda Ardern, Lockdown

Courtesy: Zee News Hindi

Coronavirus

फोटोः Times OF india

कोरोना के कारण कर्नाटक के बिगड़ने लगे हालात

कर्नाटक में पिछले एक महीने में कोरोना का इलाज करवा रहे लोगो की संख्या 90 फीसदी तक बढ़ गई हैं। जुलाई 14 तक इलाज करवा रहे लोगो की संख्या 1933 थी और अगस्त 14 को ये बढ़कर 3682 हो गयी हैं। राज्य में 22,497 लोगो के मृत्यु की खबर आई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बोम्मई के अनुसार माइक्रो कंटेंटमेंट जोन नहीं बनाने के कारण संक्रमण बढ़ रहा हैं और जल्द ही राज्य में लॉकडाउन भी लगाया जा सकता हैं।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 02:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Karnataka, CM Bommai, micro containment zone, Lockdown