Monkeypox

फोटो: Kalinga TV

मंकीपॉक्स से ठीक होने के बाद भी हफ्तों तक वायरस सीमेन में रहता है मौजूद : रिसर्च

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर एक रिसर्च में पता चला कि संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद भी सीमेन में वायरस मौजूद रहता है। ये जानकारी इटली के रिसर्च करने वाली टीम में सामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज की रिसर्चर फ्रेंचेस्का कोलाविता ने दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण आने के कई हफ्तों बाद भी वायरस मरीज के डीएनए में मौजूद होता है। एक अन्य रिसर्च में भी इसका दावा किया गया है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: research, DNA, Monkeypox, Monkeypox virus

Courtesy: Zee News

Monkeypox virus

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का चौथा मरीज

दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर चार हो गए है। अगस्त तीन को 31 वर्षीय महिला भी मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित पाई गई है। बता दें कि देश में संक्रमित होने वाली ये पहली महिला है। महिला की रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि हो गई है। हालांकि महिला द्वारा विदेश यात्रा किए जाने की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग को अबतक नहीं मिली है। वहीं देश में कुल मामले बढ़कर नौ हो चुके है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Monkeypox, Monkeypox virus, Delhi, new cases

Courtesy: AajTak

Monkeypox

फोटो: Zee News

मंकीपॉक्स से पीड़ित सहयात्री से नहीं बीमारी का खतरा

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर हवाई यात्रा के दौरान कोई सहयात्री इस समस्या से पीड़ित है तो उसका असर अन्य यात्रियों पर नहीं पड़ेगा यानी सहयात्री खतरे से सुरक्षित है। हालांकि इसका अर्थ ये नहीं कि सावधानी ना बरती जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि ये संक्रमण त्वचा से त्वचा, मुंह से मुंह और यौन संबंध बनाने से फैलता है। ये किसी संक्रमित व्यक्ति के घावों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 09:14 AM / by रितिका

Tags: Monkeypox, Monkeypox virus, Air Travel, air plane passengers

Courtesy: news 18

Monkey Pox

फोटो: Zee News

मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सरकार ने नए दिशा निर्देश किए जारी

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स से बचाव को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए है। इनके अनुसार मंकीपॉक्स संक्रमित को शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। भरपूर मात्रा में रोगी को पानी का उपयोग करना चाहिए। रोगी को इम्यूनिटी बढ़ने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जानवरों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चहिए। इसे नजरंदाज करने से बचना चाहिए।
 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, monkeypox guidelines, Monkeypox virus, health care

Courtesy: Amar Ujala

Monkeypox

फोटो: CIDRAP

मंकीपॉक्स से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड

दिल्ली में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में बेड़ की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ आइसोलेशन रूमों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सावधानी बरतने की जरुरत है। सरकार ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित कर यहां आईसोलेशन रूप तैयार करने के निर्देश दिए है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Manish Sisodia, Monkey Pox, Monkeypox virus, Hospitals

Courtesy: TV 9 Hindi

monkey pox

फोटो: Mint

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और संक्रमित मरीज

दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। नाइजीरिया मूल के इस व्यक्ति ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। देश में मंकीपॉक्स के अबतक पांच मरीज सामने आ चुके है। राजस्थान में भी इसके दो संदिग्ध मरीज मिले है, जिन्हें राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। मरीज का सैंपल लेकर पुणे में जांच के लिए भेजा गया है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Delhi, Monkey Pox, Monkeypox virus, Nigerian

Courtesy: AajTak News

Monkey pox

फोटो: CNN

यूएई से लौटे शख्स की हुई केरल में मौत, मंकीपॉक्स का निकला मरीज

केरल में जुलाई 30 को एक 22 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जो कि भारत पहुंचने से पूर्व यूएई में मंकीपॉक्स संक्रमित पाया गया था। अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि युवक की मौत मंकीपॉक्स वायरस के कारण ही हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि युवक जुलाई 20 को यूएई में संक्रमित पाया गया था, जबकि वो भारत जुलाई 21 को पहुंचा। वो अस्पताल में जुलाई 27 को भर्ती हुआ था।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, UAE, Death

Courtesy: AajTak News

Monkeypox

फोटो: Reuters

जानिये क्या हैं मंकीपॉक्स से होने वाली परेशानियां

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई 18 को मंकीपॉक्स वायरस से जुडी जानकारी देते हुए बताया कि, मंकीपॉक्स होने पर तेज बुखार, त्वचा पर चकत्ते आने लगते हैं। इसके अलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकावट, गले में खराश और खांसी आना भी मंकीपॉक्स के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा मंकीपॉक्स व्यक्ति के संपर्क में आने के 21 दिनों के अंदर अगर आपमें इनमें से कोई लक्षण नज़र आते हैं तो फौरन अपने डॉक्टर… read-more

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Union Health Ministry, circulate advisory, symptoms, Monkeypox virus

Courtesy: News 18

monkey pox

फोटो: Guld Today

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट की नई वॉर्निंग हुई जारी

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे छोटी बीमारी समझना दुनिया के लिए खतरनाक होगा। इस बीमारी को लेकर संगठन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि ये महामारी बन सकती है या नहीं। इसपर हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड रोसमंड लुईस ने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता है। अबतक इसके असिम्टोमैटिक ट्रांसमिशन की जानकारी नहीं मिली है।

बुध, 01 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, WHO, World Health Organisation

Courtesy: Zee News

monkey pox

फोटो: WION

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की निगरानी की जाएगी। संक्रमित व्यक्ति को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को तैयार रहने के लिए कहा है। इसके अलावा एक निगरानी रणनीति तैयार करने का प्रस्ताव भी मंत्रालय ने दिया है। राहत की बात है कि भारत में अबतक इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है… read-more

बुध, 01 जून 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, Health Ministry

Courtesy: ABP News