Sanjay Singh

फोटो: Latestly

संसद मानसून सत्र: शेष सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित हुए AAP सांसद संजय सिंह

संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान AAP सांसद संजय सिंह को शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदन में उनके 'अनियमित व्यवहार' के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार… read-more

सोम, 24 जुलाई 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: aap mp sanjay singh, Suspended, rajya sabha, Parliament Monsoon Session

Courtesy: Jagran News

Cabinet

फोटो: India TV News

संसद का मानसून सत्र: आईआईएम अधिनियम में संशोधन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 3 विधेयकों को मंजूरी

सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में तीन विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें आईआईएम अधिनियम में संशोधन भी शामिल है।जिन विधेयकों को पारित होने के लिए संसद में पेश किए जाने की संभावना है, उनमें मुंबई में राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (NITIE) को 21वें IIM के रूप में शामिल करने के लिए IIM अधिनियम में संशोधन करना शामिल है। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री वाली कैबिनेट ने बुधवार को तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी। 

गुरु, 13 जुलाई 2023 - 05:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Parliament Monsoon Session, Union cabinet, clears 3 key bills

Courtesy: Janta Se Rishta

Monsoon Session Of Parliament

फोटो: Punjab Kesari

20 जुलाई से होगी संसद के मानसून सत्र की शुरुआत

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू होगा और 11 अगस्त को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, "संसद का मानसून सत्र, 2023 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से #मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।" जोशी ने कहा, 23 दिवसीय सत्र में कुल 17 चर्चाएं होंगी… read-more

शनि, 01 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Parliament Monsoon Session, july 20, parliamentary affairs, Pralhad Joshi

Courtesy: Aajtak News

Monsoon Session

फोटो: ABP News

संसद के मॉनसून सत्र में पेश होंगे दो दर्जन से अधिक विधेयक

संसद का मॉनसून सत्र जुलाई 18 से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में वन संरक्षण संशोधन विधेयक, ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक, परिवार अदालत संशोधन विधेयक, राश्ट्रीय रेव परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में बदलने संबंधित विधेयक पेश किए जाएंगे है। सत्र में कुल दो दर्जन नए विधेयक पेश होंगे। बता दें कि संसद का सत्र अगस्त 12 तक चलेगा। इस दौरान कुल 18 बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: monsoon session, parliament, Parliament Monsoon Session, Parliament Session

Courtesy: ndtv

OM Birla

फोटो: News On Air

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले आज सर्वदलीय बैठक करेंगे। बैठक का आयोजन आज शाम को संसद में होगा। बैठक में कई राजनीतिक दल के नेता भाग सकते हैं। बैठक के दौरान सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के लिए समय के आवंटन पर चर्चा होगी। असंसदीय शब्दों की हाल ही में जारी सूची जैसे मुद्दे भी बैठक में चर्चा के लिए आ सकते हैं।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Parliament Monsoon Session, lok speaker, Om Birla, holds all party meeting

Courtesy: Jagran News

Parliament

फोटो: MSN

सरकार ने मानसून सत्र से पहले जुलाई 17 को बुलाई सर्वदलीय बैठक

सरकार ने पार्लियामेंट के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक 17 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक का आह्वान संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा किया गया है। बता दें कि जुलाई 18 को ही राष्ट्रपति चुनाव भी होने वाले हैं और इसी  संसद सत्र के दौरान देश को नए राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति मिलने वाले हैं।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Government, all party meeting, Parliament Monsoon Session

Courtesy: India.Com

monsoon session of parliament

फोटो: Business Today

मॉनसून सत्र के लिए विपक्ष ने कसी कमर, होगी चर्चा

संसद का मॉनसून सत्र जुलाई 18 से शुरू होकर अगस्त 12 तक जारी रहेगा। इस सत्र के लिए सत्ता और विपक्ष ने तैयारी कर ली है। इस दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने है। विपक्ष सत्र के दौरान ग्निपथ योजना, बेरोजगारी, महंगाई, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार पर बरसेगी। वहीं सरकार कई अहम विधेयकों को पारित कराने पर जोर देगी। बता दें कि सत्र से पहले सभी दलों की सर्वदलीय बैठक होगी।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 03:31 PM / by रितिका

Tags: monsoon session, Parliament Monsoon Session, Monsoon session of parliament

Courtesy: News 18 Hindi

Parliament of India

फोटो: BBC

आज से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र

संसद का मॉनसून सत्र जुलाई 19 से सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा बिलों को पास कराने की होगी, जबकि विपक्ष महंगाई, कोरोना प्रबंधन और कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। इससे पहले जुलाई 18 को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी दलों से सदन के सुचारु रूप  से संचालन के लिए सहयोग मांगा था। सदन में विपक्ष द्वारा जोरदार हंगामा किए जाने की उम्मीद है। 

सोम, 19 जुलाई 2021 - 09:55 AM / by अमन शुक्ला

Tags: parliament, Parliament Monsoon Session, National, politics

Courtesy: Zee News Hindi

Parliament

फोटो: DNA India

संसद के मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले जुलाई 18 को एक सर्वदलीय बैठक की जाएगी। संसद सत्र से पहले हर बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे, इस दौरान सरकार सभी विपक्षी दलों से सुचारु रूप से संसद सत्र चलाने में सहयोग मांगेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया था। इस बार के मॉनसून सत्र में जोरदार हंगामे की आशंका है। 

रवि, 18 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: all party meeting, Parliament Monsoon Session, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News