Fish Oil FOR Beautiful Skin

फोटो: Her Zindagi

खूबसूरती में निखार लाने के लिए करें फिश ऑयल का इस्तेमाल

अक्सर लड़कियां चेहरे पर पिम्पल्स के कारण हुए दाग धब्बों की समस्या से परेशान रहती है। ऐसे में फिश आयल का इस्तेमाल करे। फिश आयल के इस्तेमाल से स्किन के सभी दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। नियमित रूप से त्वचा पर फिश आयल से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या दूर हो जाती है। स्किन ड्राईनेस की समस्या को दूर करने के लिए फिश से बना फेस मास्क लगाएं। इससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जायेगा। 

रवि, 06 मार्च 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: fish oil, skin dryness, pimples

Courtesy: Newstrack

Mint Leaves For Beauty

फोटो: Wisdom Be Live

पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए करें पुदीने का इस्तेमाल

चेहरे से पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने के पत्तों को पीसकर इसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने पर लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। 

गुरु, 03 मार्च 2022 - 08:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mint leaves, pimples, rose water

Courtesy: Newstrack

Bitter Gourd For Beautiful Skin

फोटो: Bollywood Shaadis

खूबसूरती में निखार लाने के लिए करें करेले का इस्तेमाल

स्किन को हाइट्रेट करने के लिए करेले और खीरे को मिलाकर पीस लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेसपैक त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के साथ पिम्पल्स की समस्या को भी दूर करता है। ऑयली स्किन की समस्या के लिए करेले और संतरे के छिलके को पीस लें। इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।10 मिनट बाद चेहरे को रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bitter gourd, cucumber, pimples

Courtesy: Newstrack

Benefits Of Lemongrass

फोटो: India Mart

त्वचा की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है लेमनग्रास, जानिए क्या हैं इसके फायदे

एक्ने की समस्या होने पर लेमन ग्रास ऑयल में शहद और ओटमील डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से एक्ने की समस्या दूर हो जाती है। चेहरे से पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए लेमनग्रास को पानी में उबाल लें। पानी ठंडा होने पर इसे आइस ट्रे में भरकर बर्फ जमा लें। बाद में लेमनग्रास आईस क्यूब को चेहरे पर लगाएं।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: lemon grass, benifits of lemongrass, pimples

Courtesy: Newstrack

Avocado Oil

फोटो: Medical News Today

स्किन को खूबसूरत और सेहतमंद बनाये रखने के लिए करें एवोकैडो आयल का इस्तेमाल

अगर आपको पिम्पल्स की समस्या है तो चेहरे पर एवोकैडो आयल लगाएं। एवोकैडो आयल स्किन के अंदर मौजूद के तेल को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। सनबर्न की समस्या से परेशान हैं तो धूप में निकलने से पहले त्वचा पर एवोकैडो तेल लगाएं। एवोकैडो तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन डी, ई, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन और लेसिथिन मौजूद होते है, जो धूप से प्रभावित त्वचा को ठीक करने में सहायक होते है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 06:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: avocado oil, SUNBURN, pimples

Courtesy: Newstrack

Home Made Vitamin C Serum

फोटो: Organic Authority

स्किन को सेहतमंद बनाये रखने के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना विटामिन सी फेस सीरम

विटामिन सी सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन सी की गोली को मसल कर रख लें। अब इसमें ग्लिसरीन, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिलाएं। लीजिये आपका सीरम बनकर तैयार है। अब इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें। विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज़ाना इसका इस्तेमाल करने से मुंहासे, पिगमेंटेशन और काले धब्बे जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vitamin c serum, pimples, pigmentation

Courtesy: Newstrack

plants for skin

फोटो: faviana

स्किन को खूबसूरत बनाते हैं ये प्लांट्स

पेड़ पौधे वातावरण को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। कील मुहांसों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से कील मुंहासे दूर हो जाते हैं। तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। तुलसी की पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से एक्ने और झाइयों की समस्या दूर हो जाती है।

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 02:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PLANTS, SKIN, pimples, ACNE

Courtesy: PATRIKA NEWS

panjab kesari

फोटो: derm surgery

चुटकियों में पाएं पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा

अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। पिम्पल्स से छुटकारा पाने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार इस उपाय को करने से पिंपल ठीक हो जाते हैं ।

शनि, 07 नवंबर 2020 - 08:44 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pimples, turmeric, Milk, rose water

Courtesy: panjab kesari