Bitter Gourd

फोटो: AajTak

करेले का सेवन करने से खराब हो सकती है सेहत

करेला सेहत के लिए काफी लाभदायक है, मगर इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकते है। गर्भवती महिलाओं को करेले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे मिसकैरेज होने का खतरा होता है। करेला लिवर के लिए नुकसानदेह होता है क्योंकि इसमें लैक्टिन होता है जो एन्जाइम की संख्या बढ़ाता है। करेले का सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है, इसलिए लो शुगर वालों को भी इससे दूर रहना चाहिए।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: bitter gourd, Health, Health Tips, Pregnant women

Courtesy: Zee News

Bitter gourd seed

फ़ोटो: HerZindgi

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का बीज रामबाण इलाज

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला एक रामबाण इलाज है। साथ ही, करेले की ही तरह करेले के बीज के भी फायदे हैं। बता दें कि जब आप करेले को उसके बीज समेत खाते हैं तो यह शरीर में एक तरह के रफेज का काम करता है। इसके चलते हमारे शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है, जिसकी वजह से डायबिटीज में होने वाली कब्ज की शिकायत कम हो जाती है।केरेले का बीज समेत सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है

शुक्र, 17 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Diabetes, Metobolism, bitter gourd, Seed

Courtesy: Zee News

Bitter Gourd For Beautiful Skin

फोटो: Bollywood Shaadis

खूबसूरती में निखार लाने के लिए करें करेले का इस्तेमाल

स्किन को हाइट्रेट करने के लिए करेले और खीरे को मिलाकर पीस लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेसपैक त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के साथ पिम्पल्स की समस्या को भी दूर करता है। ऑयली स्किन की समस्या के लिए करेले और संतरे के छिलके को पीस लें। इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।10 मिनट बाद चेहरे को रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bitter gourd, cucumber, pimples

Courtesy: Newstrack