Delhi

फोटो: iStock

दिल्ली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी

भारत की राजधानी दिल्ली लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। दिल्ली के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम आता है। चाड की राजधानी नजामिना ताजिकिस्तान का दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट का नाम इस सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। इन पांच शहरों में से चार एशिया महाद्वीप से है और एक अफ्रीका से है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कई मुख्य कारण है, जिसमें पराली जलाना भी शामिल है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 01:15 PM / by Anand Mishra

Tags: Delhi, Pollution, Dhaka, India

Courtesy: Aaj Tak

air pollution

फोटो: Brookings Institution

दिल्ली में प्रदूषण के कारण बाजारों और पर्यटन स्थल जाने वालों की संख्या 33% घटी: स्टडी

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कार लोग बाजार और पर्यटन स्थल जाने से हिचक रहे है। प्रदूषण के कारण इन जगहों पर 33% लोगों की कमी देखी गई है। जलवायु तकनीक पर काम करने वाली कंपनी "ब्लू स्काई एनालिटिक्स" और डेटा एनालिटिक्स कंपनी "नियर" की रिपोर्ट में ये जानकारी आई है। ये स्टडी अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक की गई है। इसमें करोल बाग, लोधी गार्डन और कनाट प्लेस जैसी जगहों पर लोगों की आवाजाही पर स्टडी की गई है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 02:35 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Pollution, Air Pollution

Courtesy: NDTV

Delhi Pollution

फोटो: The Economic Times

दिल्ली में घरों में भी प्रदूषण का कहर, WHO के मानकों से ज़्यादा प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण का आलम यह है कि अब वहां घर के अंदर भी रहना दुश्वार हो गया है। शिकागो यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में दावा किया है कि दिल्ली में घर के अंदर का वायु प्रदूषण का स्तर WHO के मानकों से 20 गुना अधिक है। इसके साथ ही एयर प्यूरीफायर वाले घरों में इनडोर PM2.5 के स्तर में 8.6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। घरों में सबसे ज़्यादा प्रदूषण सुबह और शाम को खाना बनाने के समय होता है।

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Pollution, Delhi-NCR, WHO

Courtesy: Amar Ujala News

Delhi Schools Colleges To Resume Offline Classes From Today

फोटो: Times Now News

दिल्ली में आज से फिर से शुरू होंगी स्कूल, कॉलेजों ऑफलाइन कक्षाएं, प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर

दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान नवंबर 29, 2021 को ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। इससे पहले, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की थी कि सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। नवंबर 27, 2021 को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिए शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने की पुष्टि की थी। हालांकि प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है।

सोम, 29 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi schools colleges, offline classes, Pollution

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली एनसीआर में हवा का स्तर बेहद गंभीर, अगले दो दिन में राहत की उम्मीद

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 26 से ही दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया है। जो काफी डराने वाला है। इसी वजह से दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी हवा बेहद ज़हरीली हो गई है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों की माने तो अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार में थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा, जिससे प्रदूषण के कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, Pollution, AQI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: The Indian Express

दिल्ली की हवा अभी भी ज़हरीली, 400 पर पहुंचा AQI

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 की रात दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया था जो काफी डराने वाला है। हालांकि नवंबर 26 की सुबह AQI 339 दर्ज किया गया है। इसको देखते हुये ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्यो पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है निर्माण कार्य बंद रहने तक सरकार मजदूरों को श्रमिक भत्ता दे।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, Pollution, Supreme Court, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: NDTV

तापमान गिरने से फिर से खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 को दिल्ली का AQI 330 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है कि हवा के चलने की रफ्तार में कमी और तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यह कमी नवंबर 26 तक बनी रहेगी। हालांकि नवंबर 27 को फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिसके बाद फिर से हवा के स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 10:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, AQI, SAFAR, Delhi-NCR

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Lahore Pollution

फोटो: India TV News

पाकिस्तान का ये शहर है दुनिया में सबसे प्रदूषित

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर बन गया है। नवंबर 24 को स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी ने बताया कि लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 दर्ज किया गया है। कराची के बाद पाकिस्तान में लाहौर दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो प्रदूषित हो गया है। यहां वायु गुणवत्ता का स्तर इतना खराब होने के कारण डॉक्टर ऐहतियात के तौर पर मास्क पहनने की सलाह लोगों को दे रहे है।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Lahore, Pollution, Air Pollution

Courtesy: PTI News

Air Pollution In Delhi

फोटो: DNA India

दिल्ली सरकार ने नवंबर 27 से दी केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश की अनुमति

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों और सीएनजी वाहनों के प्रवेश की अनुमति देने की घोषणा की। खराब गुणवत्ता वाले वायु और प्रदूषण को कम करने के लिए, अरविंद केजरीवाल सरकार ने नवंबर 27 से अन्य ईंधन पर चलने वाले वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। लागू उपाय 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी 29 नवंबर तक बंद हैं।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi environment miniter, Pollution, e-vehicles and cng

Courtesy: News Nation

Schools Reopen

फोटो: Daily Excelsior

दिल्ली में नवंबर 29 से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

दिल्ली सरकार की ओर से नवंबर 29 से सभी स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का फैसला किया गया है। इससे पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया था। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी घर से काम करने का आदेश दिया गया था। हालांकि अब सरकारी कर्मचारी भी अपने दफ्तर जा सकेंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Delhi, Schools Reopen, Pollution, Work From Home

Courtesy: Aaj Tak News