Shaun tait

फोटो: Deccan Chronicle

शॉन टेट बने पुडुचेरी क्रिकेट टीम के नए कोच

दुनिया के दूसरे सबसे तेज़ गेंदबाज़ शॉन टेट को पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने पुडुचेरी टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इसकी जानकारी पुडुचेरी के क्रिकेट के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हमने शॉन टेट को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया है, बशर्ते कि उनकी उपलब्धता हो। उन्होंने बोर्ड में आने की इच्छा व्यक्त की थी। शॉन टेट सितंबर के आखिर में टीम के साथ जुड़ेंगे। शॉन टेट अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भी गेंदबाजी कोच भी हैं।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shaun tait, Puducherry, fast bowler, sports

Courtesy: Amar Ujala news

Lockdown

फोटो: First India

पुडुचेरी में अगस्त 31 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगस्त 31 तक लॉकडाउन लगाया गया है। पुडुचेरी में अगस्त 31 संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए अगस्त 15 को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की ओर से लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान रात 10:30 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। हालांकि पुडुचेरी सरकार अभी स्कूल खोलने की सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। 

सोम, 16 अगस्त 2021 - 09:45 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Puducherry, Covid-19, Lockdown, V Narayanaswamy, 15th August

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Puducherry Lockdown

फोटो: The News Minute

पुडुचेरी में लगाया गया अप्रैल 26 तक लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुडुचेरी में अप्रैल 23 रात 10 बजे से अप्रैल 26 सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी घोषणा उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने की। इससे पहले पुडुचेरी में नाईट कर्फ्यू लागू था। लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी। 100 से ज्यादा लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शुक्र, 23 अप्रैल 2021 - 11:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Puducherry, Coronavirus, Covid-19, Lockdown

Courtesy: Amarujala

Pm modi

फ़ोटो: Ndtv.com

पुडुचेरी: पीएम मोदी की रैली में नहीं उड़ेंगे ड्रोन और यूएवी

पुडुचेरी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च 29 व 30 को पुडुचेरी की जनता को संबोधित करने वाले हैं। इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा इंतज़ाम में बढ़ोतरी करते हुए ड्रोन व यूएवी कैमरा पर भी रोक लगा दी गई है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने दी जिसमें उन्होंने कहा, "पीएम की सभा में ड्रोन और अन्य मानवरहित यान की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे पुडुचेरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।"

मंगल, 30 मार्च 2021 - 11:59 AM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Puducherry, Drone

Courtesy: Amarujala News

Mayawati

फ़ोटो: Indian express

चार राज्यों के आगामी चुनाव में बसपा नहीं करेगी किसी भी पार्टी से गठबंधन

देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन रणनीतिक तौर पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पहले ही एलान कर दिया है कि वे किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी में बसपा अपने बल बूते पर चुनाव लड़ रही है और मायावती का कहना है कि इन सभी राज्यों में वे अकेले अपना दम-खम दिखाएंगी। बता दें कि उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

मंगल, 16 मार्च 2021 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, Kerala, Tamilnadu, Puducherry, West Bengal

Courtesy: Outlook hindi

Narayansami

फ़ोटो: Indian express

भाजपा अगर सत्ता में आई तो तमिलनाडु में कर देगी पुडुचेरी का विलय: वी नारायणसामी

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि अगर पुडुचेरी में भाजपा नीत गठबंधन सत्ता में आ जाता है तो वे तमिलनाडु में पुडुचेरी का विलय कर देंगे। वहीं, अपनी सरकार गिरने को लेकर भी नारायणसामी ने भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया व इसे अनैतिक करार दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- "यदि भाजपा नीत गठबंधन सत्ता में आ गया तो संघ शासित प्रदेश के रूप में पुडुचेरी की अलग पहचान समाप्त हो जाएगी और तमिलनाडु के साथ इसका… read-more

शुक्र, 05 मार्च 2021 - 09:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Narayanswami, Tamilnadu, Puducherry, BJP

Courtesy: Live hindustan

Amit shah

फ़ोटो: Getty Images

तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनता को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरवरी 28 के दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुडुचेरी व तमिलनाडु की जनता को संबोधित करेंगे। पहले गृहमंत्री तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के जानकीपुरम में पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और फिर इसके बाद पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं,जानकारी यह भी है कि शाह आगामी महीनों में भी लगातार तमिलनाडु के दौरा करेंगे। बता दें कि तमिलनाडु के आगामी चुनाव में भाजपा व… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 01:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, Tamilnadu, Puducherry

Courtesy: Aajtak News

Ramnath kovind

फ़ोटो: Getty images

सियासी संकट के बाद पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन, फ्लोर टेस्ट में नाकाम रही थी कांग्रेस

सत्ता की उठापटक के बाद आखिरकार पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन का एलान कर दिया गया है। फरवरी 25 के दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना में लिखा गया- "मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि पुड्डुचेरी में इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि वहां केन्द्र सरकार संघ शासित अधिनियम, 1963 (1963 का 20वां प्रावधान) के तहत प्रशासन को संचालित नहीं किया जा सकता है।"

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 10:04 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RamNath Kovind, president rule, Puducherry

Courtesy: Punjab kesari

Narendra Modi, Amit Shah

फोटो: AFP

प्रधानमंत्री आज पहुँचेंगे पुडुचेरी और तमिलनाडु, अमित शाह असम में करेंगे रैलियां

देश के असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित कईं ऐसे राज्य हैं जिनमें आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। ऐसे में फरवरी 25 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी जाएंगे जहां वो कईं परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। भाजपा इन राज्यों में लगातार बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी आज असम के दौरे पर जाएंगे… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 09:32 AM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: PM Narendra Modi, Amit Shah, BJP, West Bengal, Tamil Nadu, Puducherry, Assam

Courtesy: NDTV India

Ashok gehlot

फ़ोटो: Getty images

पुडुचेरी: सरकार गिरने के बाद भाजपा पर बरसे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

पुडुचेरी में हुए राज्य सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई है जिसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी पर पुडुचेरी सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा- "पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर सत्ता हथियाने का यह नया तरीका है। इन्होंने यही प्रयास राजस्थान में भी किया था।" वहीं, इस बयान के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी … read-more

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 07:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Puducherry, Chief Minister Narayanaswamy, Indian National Congress

Courtesy: Aajtak