पुडुचेरी में लगाया गया अप्रैल 26 तक लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुडुचेरी में अप्रैल 23 रात 10 बजे से अप्रैल 26 सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी घोषणा उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने की। इससे पहले पुडुचेरी में नाईट कर्फ्यू लागू था। लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी। 100 से ज्यादा लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।