Wood smuggling

फ़ोटो: Indiatv.in

नदी में बहाकर कर रहे थे सागवान की चोटी, पुष्पा फिल्म के तर्ज पर हुआ जुर्म: एमपी

एमपी के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में बरमान वैन परिक्षेत्र की आलनपुर बीट से फिल्मी स्टाइल में चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल सागवान की लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्करों ने पुष्पा फिल्म के तर्ज पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तस्करी के लिए बारांझ नदी का रास्ता चुना। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के चलते नदी में बह रही 52 नग सागवान लड़की को ज़ब्त करके 4 तस्करों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Smuggling, Pushpa: the rise, Forest Department

Courtesy: Indiatv

Disha Patni

फोटो: The Statesman

पुष्पा 2 में दिखेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी

फिल्म पुष्पा की सक्सेस के बाद अब फिल्म पुष्पा 2 के स्पेश्ल डांस नंबर की चर्चा होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का आइटम नंबर हो सकता है। फिल्म के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने तीन गाने तैयार कर लिया है। इन गानों की रिकॉर्डिंग भी हो गई है। फिल्म निर्माता पहले पार्ट से अभी अधिक धमाकेदार दूसरे पार्ट को बनाना चाहते है।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Pushpa, Pushpa Movie, Pushpa: the rise

Courtesy: NDTV News

Dadasaheb Falke Award

फोटो: India Narrative

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: ‘पुष्पा’ बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

साल 2022 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार का आयोजन फरवरी 21 को हुआ। इस वर्ष साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट "पुष्पा: द राइज" को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म "83" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म "मिमी" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Dadasaheb Phalke Award, Film of the year, Pushpa: the rise, Best Actor, Best Actress

Courtesy: Aaj Tak

Pushpa: The Rise Part 1

फोटो: The Indian Express

'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' अब 14 जनवरी को हिंदी में होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' फिल्म फिल्म तेलुगू तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध थी। मगर अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी आएगा। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म हिंदी में दर्शकों के लिए जनवरी 14 से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। प्राइम वीडियो ने खुद इंस्टाग्राम पर ये जानकारी साझा की है। फिल्म के हिंदी में रिलीज होने से फैंस में काफी खुशी है। 

सोम, 10 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa Movie, Pushpa: the rise

Courtesy: NDTV News

Pushpa: The Rise

फोटो: Udayavani

जनवरी 7 को अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी "पुष्पा: द राइज"

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज पार्ट-1 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म जनवरी 7 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हिंदी और तमिल के अलावा यह फिल्म मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध होगी। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। मलयालम फिल्मों के एक्टर फहद फासिल की यह पहली तेलगु फिल्म है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 06:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa: the rise, Amazon Prime, rashmika mandanna

Courtesy: NDTV News

Pushpa: The Rise

फोटो: Republic World

'पुष्पा: द राइज' ने रिलीज़ के पहले ही दिन कमाये इतने करोड़

अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का पहला पार्ट दिसंबर 17 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। इस फिल्म ने तेलंगाना में पहले ही दिन 11.44 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो तेलंगाना के इतिहास में दर्ज हो गई है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इसके पार्ट 2 को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pushpa: the rise, ALLU ARJUN, rashmika mandanna, south indians movie

Courtesy: Aaj Tak