Weather

फ़ोटो: Skymet Weather

लखनऊ में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में हल्की और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 3.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। सुबह उमस के बीच 37 डिग्री के ऊपर तापमान था, लेकिन बारिश के बाद पारा 37 से लुढ़कर 32 डिग्री हो गया। वहीं मौसम विभाग बता रहा है कि यह क्षणिक है। मानसून की बौछारों और झमाझम बरसात के लिए अभी हफ्ते भर और इंतजार करना पड़ेगा।

सोम, 27 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lucknow, rain, MONSOON, summer, Temperature

Courtesy: Hindustan

Monsoon

फ़ोटो: TOI

मानसून में वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

अगर आप भी मानसून में वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत के ये शहर बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। केरल का कोवलम बीच यहां आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। राजस्थान का उदयपुर जहां रेस्त्रां फ़तेह सागर झील में स्थित है। बरसात के दिनों में फ़तेह सागर झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। मानसून के दिनों में लोनावला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला घूमने आते हैं।

बुध, 22 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Kerala, rajsthan, rain

Courtesy: Jagran

Heavy Rain In Delhi

फोटो: News Nation

दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें, आईएमडी ने की जून 27 को मानसून के आगमन की भविष्यवाणी

दिल्ली में जून 20 को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन चार दिनों तक सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे और जून 26 तक 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक आज शहर में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि,… read-more

मंगल, 21 जून 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, Delhi, rain, Meteorological Department

Courtesy: Times Now Hindi

Monsoon

फ़ोटो: India today

उत्तर प्रदेश मानसून के लिए सप्ताह भर करना पड़ सकता है इंतजार

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून जितनी तेजी से चला था वह गति बरकरार नहीं रह पाई। उत्तर में जून 18 को मानसून के आगमन का पूर्वानुमान लगाया गया था। पर अब मानसून के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ सकता है। 

शनि, 18 जून 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, MONSOON, rain, Cloud, Tempreture

Courtesy: Hindustan

Delhi Corona Update

फोटो: Zee News

दिल्ली में रात भर हुई बारिश; भीषण गर्मी से काफी राहत

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जून 15 की रात भर बारिश हुई, जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार रात अपने पूर्वानुमान में कहा था कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना) के कुछ स्थानों के आसपास और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने जून 20 तक बारिश को लेकर येलो अलर्टread-more

गुरु, 16 जून 2022 - 10:25 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, rain, thunderstorms, weather update, Temperature

Courtesy: News Nation

Monsoon

फ़ोटो: Hindustan Times

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अगले छह दिनों के लिए हवाओ के साथ बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में भीषण गर्मी व लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बता दें बादलों और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

बुध, 15 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, rain, Wind, Cloud

Courtesy: Amar ujala

Weather Forecast

फोटो: Hindia Khabar

इस मॉनसून में भारत में 103 फीसदी बारिश होगी: IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि देश में इस मानसून के मौसम में पहले की तुलना में अधिक बारिश होगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "इस मानसून सीजन में औसत बारिश लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी रहने की उम्मीद है।" वर्तमान मॉनसून सीजन के लिए अपडेटेड लॉन्ग रेंज फोरकास्ट जारी करते हुए महापात्र ने कहा, "देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी और अच्छी तरह से वितरित वर्षा… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, rain, India, MONSOON

Courtesy: Navbharat Times

Monsoon

फ़ोटो: News18

केरल में कल पहुंच सकता है मानसून, अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो, छह दिन रुकने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगले दो दिनों तक केरल व लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि ताजा मौसम संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज और गहरी हो गई हैं। 

शनि, 28 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, rain, IMD

Courtesy: Navbharat Times

Weather Forecast

फोटो: Hindi News

दिल्ली, यूपी, पंजाब, अन्य राज्यों को अगले 3 दिनों में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना: आईएमडी

भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले तीन दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी… read-more

रवि, 22 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, heatwave, rain

Courtesy: Navbharat Times

Delhi Weather Updates

फोटो: Aajtak

दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश के आसार

आईएमडी ने मई 19 को बताया, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। बारिश होने से दिल्ली के तापमान में करीब 8 डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया, शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में मई 22 को बारिश हो सकती है।… read-more

शनि, 21 मई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather forecast, thunderstorms, rain, Delhi

Courtesy: Navodaya Times