राज्य के 108 देवी तीर्थों में एक है केरल का पिसरिक्कल भगवथी मंदिर
केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल चालकुडी में पिसरिक्कल भगवथी मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मूर्तियां हैं। इन्हें भद्रकाली अम्मन के नाम से जाना जाता हैं, साथ ही यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4 से शाम 5 बजे तक हैं। नवरात्रियों में यहां विशेष पूजा होती है। मान्यता हैं कि यहां के प्रसाद को दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।
Tags: Kerala, hindu temple, Shaktipeeth, amba mandir, Navratri
Courtesy: Dainik Bhaskar
51 शक्तिपीठों में से एक है गुजरात के बनासकांठा जिले का अंबा धाम मंदिर
गुजरात के बनासकांठा जिले में मौजूद अंबा-मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहाँ पर मां सती का हृदय गिरा था। मान्यता है कि भगवान राम ने माता सीता की खोज में यहां माँ की उपासना की थी। इस मंदिर के गर्भगृह में मां अंबा की कोई मूर्ति नहीं है बल्कि यहाँ अंबा यंत्र की पूजा की जाती है, जो आज तक गुप्त है। इस यंत्र को देखना निषेध है। मंदिर के पुजारी भी आंखों पर पट्टी बांधकर माँ की पूजा करते हैं।
Tags: Gujrat, Banaskantha, Shaktipeeth, unique temple, amba mandir, Navratri
Courtesy: Zee News