Rahul Shewale

फोटो: Lokmat

शिवसेना सांसद पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर दुबई से लौटी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करते हुए न्याय की मांग भी की है। जानकारी है कि शिंदे गुट ने जुलाई 19 को ही राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना का नेता चुना है। वहीं शेवाले पर महिला ने बलात्कार, मानसिक उत्पीड़न, धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Shivsena, Eknath Shinde, Maharashtra

Courtesy: AajTak

loksabha speaker

फोटो: Navbharat Times

लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखने वाले शिवसेना सांसदों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखने वाले 12 शिवसेना सांसदों को श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। हालांकि इन सांसदों की चिच्ठी पर लोकसभा स्पीकर ने फैसला नहीं लिया है। इन सांसदों ने जुलाई 18 को पत्र लिखकर राहुल शेवाले को नेता की मान्यता देने की मांग की थी। वहीं शिवसेना के उद्धव ठाकरे कैंप का कहना है कि विनायक राउत को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Shivsena, Maharashtra Government, Om Birla, loksabha speaker

Courtesy: ndtv

Eknath shinde

फोटो: The Print

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में कुल हो सकते हैं 45 मंत्री

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सत्ता संभालने के बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट में कुल 45 मंत्री होने की संभावना है, जिनमें से अधिकांश सहयोगी भाजपा के होंगे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में भाजपा के 25 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 13 मंत्री शामिल होंगे। बाकी निर्दलीय सहयोगी शामिल रहेंगे। बता दें शीर्ष नेतृत्व के द्वारा ही मंत्रियों के नाम पर सहमति दी जा रही है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 04:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Eknath Shinde, Mumbai, BJP, Shivsena

Courtesy: Hindustan

Kangna

फ़ोटो: Tribune India

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हनुमान चालीसा को याद करते हुए कहा कि अगर शिवसेना ने राज्य में पवित्र पाठ पर प्रतिबंध लगा दिया, तो भगवान शिव भी शिवसेना को नहीं बचा सकते थे। जब कंगना रनौत के घर पर बीएमसी का बुलडोजर चला था। उस दौरान उन्होंने उद्धव सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

गुरु, 30 जून 2022 - 04:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: kangna ranaut, Shivsena, Uddhav Thackeray, Hanuman Chakisa

Courtesy: Jagran

Eknath Shinde

फ़ोटो: Hindustan Times

शिवसेना के बागी विधायकों ने अपने गुट के नाम का किया ऐलान, रखा शिवसेना बालासाहेब

शिवसेना के बागी विधायकों ने अपने गुट के नाम का ऐलान कर दिया है। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि एकनाथ शिंदे कैंप के विधायकों ने अपने गुट का नाम “शिवसेना बालासाहेब” रखने का निर्णय किया है। उद्धव ने कहा कि जिन्हें हमने जिताया उन्होंने साथ छोड़ा। कांग्रेस-NCP आज भी हमारे साथ हैं, लेकिन हमारे अपनों ने हमें धोखा दिया। साथ ही बोले कि वो कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

शनि, 25 जून 2022 - 04:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Shivsena, Balasaheb, Uddhav Thackeray, MLA

Courtesy: Jagran

Tanhaai Shinde

फ़ोटो: Maharashtra Times

महाराष्ट्र में सियासी बवाल के बीच पुणे में शिवसेना के बागी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़

महाराष्ट्र में सियासी बवाल के बीच पुणे में शिवसेना विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की है। इसके अलावा उनके दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। उनके ऑफिस और दुकानों की दीवारों पर शिवसैनिकों ने गद्दार भी लिखा है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने 38 विधायकों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा वापस लेने पर धमकी भरा बयान दिया।

शनि, 25 जून 2022 - 03:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maharashtraa, Shivsena, Sanjay Raut, Tanhaji Sawant

Courtesy: Hindustan

Nitin deshmukh

फ़ोटो: Tv9 Marathi

शिवसेना के एक विधायक नितिन अकोला की शिंदे गुट से वापसी, कहा- मुझे किडनैप किया गया

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। हालांकि, इसी बीच उनके खेमे से शिवसेना के एक विधायक नितिन अकोला नागपुर लौट आए हैं। शिंदे खेमे से वापस लौटे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने नागपुर पहुंचकर कहा कि उन्हें किडनैप किया गया था, और सूरत ले जाया गया था, जहां से वे लौटकर वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया कि 100-200 पुलिसकर्मी उनके पीछे थे, और उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा था।

बुध, 22 जून 2022 - 03:58 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maharashtraa, Shivsena, Eknath Shinde, Nagpur

Courtesy: Jagran

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Indiatoday

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना-एनसीपी से निकाह कर लिया है - ओवैसी

महाराष्ट्र के भिवंडी में रैली को संबोधित करते हुए एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस,शिवसेना, एनसीपी व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना - एनसीपी से निकाह कर लिया है। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस मुस्लिमों की निशानी मिटाना चाहते हैं।

रवि, 29 मई 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Indian National Congress, Shivsena

Courtesy: Zeenews

Shivsena MLA Ramesh Latke Dies Of Cardiac Arrest

फोटो: Navbharat Times

शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन

पार्टी के एक पदाधिकारी ने मई 12 को कहा, मुंबई से शिवसेना के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 साल के थे। लटके मुंबई शहर के अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के दो बार विधायक रह चुके हैं। विधायक बनने से पहले, लटके बीएमसी में नगरसेवक भी थे। लटके की मौत पर पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें महामारी के दौरान उनके काम को याद करते हुए 
दुख… read-more

गुरु, 12 मई 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shivsena, ramesh latke, Cardiac arrest, Death

Courtesy: Lokmat News

Raj Thakeray

फ़ोटो: Wikipedia

मनसे प्रमुख राज ठाकरे को जान से मारने की धमकी भरा मिला पत्र

मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने जानकारी दी है कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में बाला नंदगांवकर ने गृह मंत्री वाल्से पाटिल से मुलाकात की। पत्र उर्दू में लिखा गया है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता बाला नंदगांवकर ने दावा किया है और चेतावनी दी है कि अगर मनसे प्रमुख को कुछ हुआ तो हम महाराष्ट्र को जला देंगे।

बुध, 11 मई 2022 - 03:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Raaj Thackeray, MNS, Shivsena

Courtesy: Hindustan