Drahyam 2

फोटो: You Tube

शुरू हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के सीक्वल ‘दृश्यम’ 2 की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके दी। मुंबई के बाद इस फिल्म की शूटिंग गोवा में शेड्यूल की जाएगी। फिल्म के पहले भाग 'दृश्यम' में अजय के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'दृश्यम 2' में भी इसी कास्ट को दोहराया जा रहा है। 

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 01:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: drishyam-2, ajay devgan, Shooting

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Tiger 3

फोटो: India.Com

शादी के बाद वर्क मोड में कैटरीना कैफ, शूट के लिए सलमान संग जाएंगी दिल्ली

कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पर 15 दिन के लिए दिल्ली रवाना होंगी। टाइगर 3 की शूटिंग अपने आखिरी चरण में है। इससे पहले कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ तुर्की, रूस, ऑस्ट्रिया और मुंबई में टाइगर 3 की शूटिंग कर चुकी हैं। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Katrina Kaif, tiger 3, Shooting

Courtesy: Zee News Hindi

Manish narwal

फोटो: Times of India

मनीष नरवाल ने 50 मिक्स्ड शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

टोक्यो ओलंपिक 2020 से लेकर टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारत के मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालिम्पिक में सितंबर 4 को 50 मिक्स्ड शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नरवाल ने पैरालिम्पिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर बनाया है। भारत का टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत सितंबर 4 को दो सिल्वर मेडल पहले ही बैडमिंटन में पक्का कर चुका है।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, Tokyo Paralympics 2020, manish narwal, Shooting

Courtesy: NDTV

Singhraj Adhana

फोटो: Newslogic.in

टोक्यो पैरालंपिक: 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंहराज अधाना ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक में अगस्त 31 को सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत लिया। सिंहराज अधाना ने 216.8 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह आठवां पदक है। हालांकि क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे मनीष नरवाल सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। सिंहराज अधाना के पदक जीतने पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 12:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo paralympics, Shooting, National, sports

Courtesy: NDTV News

Avani lakhera

फोटो: News 18

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में ये कारनामा करके दिखाया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा। अवनि लखेड़ा इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का भी यह पहला ही स्वर्ण पदक है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 10:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo 2020 Paralympics, avani lakhera, Gold Medal, Shooting

Courtesy: Zee News Hindi

Shilpa Shetty

फोटो: Pinkvilla

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब शूटिंग करती नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा तीन हफ्ते बाद शो में वापसी कर रही हैं। सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी की जगह सोनाली बेंद्रे और कभी-कभी जेनेलिया-रितेश दिखाई दिए। लेकिन अब मेकर्स को शिल्पा की जगह किसी और को लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने आज से अगले हफ्ते के एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी है। 

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, SUPER DANCER CHAPTER 4, Shooting

Courtesy: Newstrack

Manu Bhakr

फोटो: Dainik Jagran

शूटर मनु भाकर के क्वालिफिकेशन राउंड में उनकी पिस्टल ने दिया धोखा

भारत की युवा शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने से 2 अंक पीछे रह गईं। नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात मानी है। मनु ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे 94, चौथे 95, पांचवें 98 और छठे राउंड में 95 अंक बनाए।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Manu Bhaker, Shooting, Olympics, Tokyo Olympics, 10 m Air pistol

Courtesy: Dainik Bhaskar

Maidaan movie

फोटो: Times Of India

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का शूटिंग सेट उजड़ने से हुआ भारी नुकसान

कोरोना काल में बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अभी बाकी है। मुंबई में आये ताऊते तूफान से फिल्म का सेट पूरी तरह उजड़ चुका है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया " मैं अब सेट देखना भी नहीं चाहता। अगर मैं इस बारे में सोचूंगा तो नुकसान की कीमत सोच कर रो दूंगा। इस समय मैं पॉज़िटिव रहना चाहता हूं। फिल्म का बजट इतना बढ़ गया है कि मैं डिप्रेशन में आ जाऊंगा।"

सोम, 24 मई 2021 - 01:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Shooting, Maidaan, ajay devgan, Lockdown

Courtesy: Filmy Beat

Shooting

फ़ोटो: Indiatv.In

आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी शूटरों को वीजा देगा भारत

भारत में मार्च 18 से मार्च 29 तक आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में पड़ोसी देश पाकिस्तान के शूटर भी हिस्सा लेंगे और उन्हें वीज़ा की स्वीकृति दी जाएगी जो पिछली बार नहीं दी गई थी। इस वर्ल्ड कप में करीब 40 देशों के 300 शूटर भाग लेंगे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर इस वर्ष अपना शौर्य नहीं दिखाएंगे। एनआरएफआई के सेक्रेटरी राजीव भाटिया ने कहा है कि दिल्ली से वीजा देने की… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:24 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Shooting, India, Visa

Courtesy: Dainik Bhaskar

Shahrukh Khan-Deepika Padukone-John Abharam-Pathan Movie
नवम्बर से 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता शाहरुख़ खान

अभिनेता शाहरुख़ खान दो साल बाद नवंबर में किसी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे है। शाहरूख 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म जीरो में बाद बड़ी स्क्रीन से दूर ही रहे और अपनी फैमिली को अपना पूरा समय दिया। शाहरुख़ इस नवंबर से अपनी फिल्म 'पठान की शूटंग शुरु करंगे जिसमे उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। खबरों के अनुसार 'पठान' सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'वॉर' की तरह एक स्लीक और स्टाइलिश रिवेंज ड्रामा फिल्म होगी।

गुरु, 22 अक्टूबर 2020 - 01:04 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Shahrukh Khan, Pathan, Shooting

Courtesy: ZEENEWS