टोक्यो पैरालंपिक: 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंहराज अधाना ने जीता कांस्य पदक
टोक्यो पैरालंपिक में अगस्त 31 को सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत लिया। सिंहराज अधाना ने 216.8 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह आठवां पदक है। हालांकि क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे मनीष नरवाल सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। सिंहराज अधाना के पदक जीतने पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।