नींद की कमी से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा
हार्ट अटैक के कारणों में नींद की कमी भी काफी अहम होती है। पर्याप्त नींद लेने से हार्ट की समस्या से दूरी बनाई जा सकती है। बता दें कि हर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम सात घंटे और अधिकतम 10 घंटे सोना चाहिए। कम सोने से मोटापा, हाई बीपी की समस्या, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को कम सोने की आदत होती है उसे तत्काल बदलना चाहिए।
Tags: heart, Heart care, Sleep, sleep disorder
Courtesy: Zee News.India.com
तेज याददाश्त और तनाव से राहत पाने के लिए करें ब्राह्मी का सेवन
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ब्राम्ही के रस में शहद मिलाकर पियें। याददाश्त तेज करने के लिए ब्राह्मी के चूर्ण में काली मिर्च, बादाम गिरी मिलाकर सुबह शाम खाएं। नींद ना आने की समस्या को दूर करने के लिए ब्राम्ही के चूर्ण को गाय के दूध के साथ मिलाकर पियें। गंजेपन और बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए एक महीने तक ब्राम्ही के चूर्ण का सेवन करें।
Tags: brahmi, high blood pressure, bladness, Sleep
Courtesy: Newstrack
गूगल खर्राटों और खांसी पर रखेगा नजर, नींद पर कर रहा है शोध
गूगल अपनी टेक्नोलॉजी से लोगों के खर्राटें और खांसी का पता लगाएगा। कंपनी ने इस फीचर पर काम करने के लिए स्टडी बनाई है। हेल्थ स्टडीज के लेटेस्ट अपडेट में Sleep Audio Collection स्टडी भी देखी गई है। कथित रूप से इस स्टडी में सिर्फ गूगल के कर्मचारी ही हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही इस स्टडी में हिस्सा लेने वाले कर्मचारियों के पास एंड्राइड फोन होना अनिवार्य है। गूगल के अनुसार एक कमरे में केवल एक ही कर्मचारी को सोना होगा।
Tags: Google, Sleep, Company, Cough
Courtesy: Jagran
अश्वगंधा के सेवन से कर सकते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल
अश्वगंधा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और इसका सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप शहद के साथ अश्वगंधा के पाउडर को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक चम्मच अश्वगंधा का पाउडर, दूध में मिलाकर रात में सोने से पहले पीने से यूरिक एसिड कम होता है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। अश्वगंधा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
Tags: URIC ACID, Aswagandha, Sleep, Health
Courtesy: Jansatta
नेचुरल तरीको से दूर करें डिप्रेशन और एंजायटी की समस्या
डिप्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए अपना एक डेली रुटीन सेट करें। पूरे दिन आधे से एक घंटे निकालकर अपनी मनपसंद चीजे करें। अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। नियमित रूप से ग्रीन टी या कोई आयुर्वेदिक चाय का सेवन करें। इन चायों को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी। जिससे आपको पूरा दिन हल्का और तरोताजा महसूस होगा। रोज़ाना मेडिटेशन करने से भी डिप्रेशन और एंजायटी की समस्या से आराम मिलता है।
Tags: depression, Meditation, Sleep
Courtesy: Punjab Kesari
अधिक सोने से बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा: स्टडी
डॉक्टर का मानना है कि अत्यधिक सोने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। कभी कभी अधिक सोना परेशानी खड़ी नहीं करता लेकिन नियमित रूप से अधिक समय तक सोना शत को नुक्सान पहुंचा सकता है। स्टडी के अनुसार जो लोग रोज आठ घंटे सोते है उनमें स्ट्रोक का खतरा छह से आठ घंटे सोने वालों की अपेक्षा अधिक होता है। स्ट्रोक की स्थिति में मस्तिष्क के एक हिस्से में खून बहने में रूकावट होती है या कम हो जाती है।
Tags: brain stroke, Sleep, oversleeping
Courtesy: Navbharat Times
सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन का खतरा 23 फीसद तक कम: शोध
जेएएमए साइकाइअट्री नामक जर्नल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार रात में जल्दी सोने व सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन का खतरा 23 फीसद तक कम हो जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बाउल्डर और ब्रॉड इंस्टीट्यूट ऑफ एमआइटी एंड हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने मिलकर करीब 8.4 लाख लोगों पर अध्ययन कर निष्कर्ष निकाला कि हमारे सोने की प्रवृत्ति पर डिप्रेशन का खतरा निर्भर करता है। देर से सोने वाले लोगों में डिप्रेशन का खतरा जल्दी जागने वालो की अपेक्षा दोगुना होता है।
Tags: Research Study, Researchers, depression, Sleep
Courtesy: Jagran News
World Sleep Day 2021: जानें स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद का महत्व
हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नींद और सेहत के प्रति जागरूक करना है। अधिक समय तक अनिद्रा की स्थिति के कारण पूरे शरीर में सूखापन आ सकता हैं जिससे भूख नहीं लगती और खाना पचाने में भी अड़चन होती है। इससे कमजोरी आती हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी होती है। एक सामान्य स्वस्थ आदमी के लिए 6 घंटे की नींद पर्याप्त हैं। अच्छी नींद लेने के बाद हम स्वस्थ, ताजा और उर्जावान महसूस करते हैं… read-more
Tags: health care, World Sleep Day, 2021, Sleep
Courtesy: Zee News