SnowFall In Himachal Pradesh

फोटो: Divya Himachal

हिमस्खलन के कारण रोहली में अवरुद्ध हुई सड़कें: हिमाचल प्रदेश

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के आधिकारिक बयान के मुताबिक रोहली (टिंडी से किलार की ओर 10 किमी आगे) जिला लाहौल और स्पीति में हिमस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। हालांकि, भूस्खलन की वजह से कडू नाला पर राज्य राजमार्ग 26 पहले से बंद है। रोहली और कडू नाले के मध्य लगभग 5-6 वाहन हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। बयान के मुताबिक टिंडी पुलिस पोस्ट से एक बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।  

मंगल, 08 मार्च 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, State Emergency Operation Center

Courtesy: News India Live

 snowfall

फोटो: Zee News

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण सड़क परिवहन बाधित

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण फरवरी 23 को जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद हो गया। अधिकारियों के मुताबिक यहां ऊंचे इलाकों में लगभग दो फुट बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं बारामुला से बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा को निलंबित किया गया। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कश्मीर विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाएं भी रद्द की गई। हाईवे से बर्फ हटाने का काम जारी है।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, Jammu Kashmir Highway, snowfall

Courtesy: TV9Hindi

Delhi Weather Updates

फोटो: The New Indian Express

दिल्ली-NCR में कम हुई ठंड, उत्तराखंड में हो सकती है बर्फ़बारी

उत्तर भारत समेत दिल्‍ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्‍ली के अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी 10 को दिल्‍ली में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather updates, Rain Fall, snowfall

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Heavy Snowfall In Himachal Pradesh

फोटो: Wikimedia

भारी बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश का अन्य राज्यों से कटा संपर्क

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीत लहर की स्थिति ने राज्य को देश के बाकी हिस्सों से लगभग काट दिया है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शिमला चंडीगढ़ और मंडी राजमार्ग बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गए हैं। शिमला पुलिस विभाग ने टूरिस्ट और लोकल एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली और जलापूर्ति योजनाओं पर असर पड़ा है। 

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, national highways

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

SnowFall In Himachal Pradesh

फोटो: Amar ujala

शिमला, मनाली में अगले 48 घंटों में बर्फबारी की संभावना; येलो अलर्ट जारी: हिमाचल प्रदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कार्यालय ने फरवरी तीन को बताया, हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, शिमला में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आज बारिश/बर्फबारी होने की… read-more

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, IMD, snowfall

Courtesy: Amar Ujala News

Winter in India

फोटो: Zee News

पूरे उत्तर भारत का ठंड से बुरा हाल, बर्फ बनी ओस की बूंदें

पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। दिसंबर के आखिर में आते ही ठंड ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में तो कश्मीर की तरह ओस की बूंदें बर्फ में बदल रही हैं, जिसके चलते वहां तापमान माइनस में पहुंच गया है। इसके अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी ठंड का सितम जारी है। वहीं दिल्ली में दिसंबर 21 को भी पूरे दिन शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: North India, Delhi, IMD, snowfall

Courtesy: Aaj Tak news

Heavy Rainfall and snowfall

फोटोः Skymet Weather

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में अक्टूबर 22 से 24 तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने बारिश और बर्फबारी से प्रभावित होने वाले इलाकों में आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने की सलाह  दी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य हाईवे इसके कारण प्रभावित होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।वहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है… read-more

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 03:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: alert, warning, Heavy Rain, snowfall, Jammu and Kashmir, Ladakh

Courtesy: newsnationtv

Indian Army

फोटो: The Weather Channel

सेना ने की 11,000 फुट ऊंचाई पर बर्फबारी में फंसे एक परिवार की मदद

नागिनसुर पर्वतीय क्षेत्र में 11,000 फुट की ऊंचाई पर बर्फबारी में फंसे एक खानाबदोश बकरवाल सुमदाय के एक परिवार को सेना द्वारा 24 घंटे की कठिन चढाई के बाद राहत पहुंचाई गई। परिवार में अहमद उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अहमद द्वारा मदद के लिए फोन आया, जिसके बाद भोजन, दवाइयां और जरूरी सामग्री लेकर सेना के जवान उनकी ओर रवाना हुए।

सोम, 17 मई 2021 - 06:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Jammu and Kashmir, Indian Army soldiers, snowfall, Help

Courtesy: News18

Rain & Snowfall

फोटो: Patrika News

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटो में बारिश और बर्फ़बारी के आसार नज़र आ रहे हैं। मौसम बदलने का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों का सक्रिय होना है। इससे पहले चमोली के घाट ब्लॉक में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। चिकित्सा विशेषज्ञों के हिसाब से ये बदला हुआ मौसम खांसी, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी कई बीमारियों का कारण हो सकता है।

गुरु, 06 मई 2021 - 06:45 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttarakhand, Meteorological Centre, rainfall, snowfall, Dehradun

Courtesy: Amarujala News

mt. everest

फोटो: DAINIK BHASKAR

प्रतापपुरा की बेटी ने 17353 फीट की माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर लहराया अपनी जीत का परचम

राजस्थान के गांव प्रतापपुरा की रहने वाली रजनी झाझड़िया सीकर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर हैं। रजनी ने एक बार फिर पर्वतारोहण में एक नया मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले ही रजनी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 17353 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर अपनी जीत का परचम लहराया है। माइनस 25 डिग्री टेम्प्रेचर और रात को 2 बजे कठिनाइयों का सामना करते हुए रजनी अपनी टीम के साथ मजबूती से आगे बढ़ती रही और अंत में अपने लक्ष्य को प्राप्त… read-more

बुध, 18 नवंबर 2020 - 09:46 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: mount everest, snowfall, the winds of winter, beti bachhao beti pdhao, sikar

Courtesy: dainik bhaskar