रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति जुलाई 20 को रानिल विक्रमसिंघे बने है। श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद के सांसदों द्वारा चुनाव के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने जीत हासिल की है। वो कुल छह बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। रानिल को पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया ने अपना उत्तराधिकारी चुना था। हालांकि जनता को रानिल पसंद नहीं है। बता दें कि कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर भी रानिल ने देश में आपातकाल लगाया था।
Tags: Ranil Wrickemsinghe, Srilanka, Srilanka President, Srilanka crisis
Courtesy: NDTV
रेवड़ी कल्चर पर एस जयशंकर का बयान, कहा श्रीलंका से सबक लेना जरुरी
श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार ने जुलाई 19 को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकरा ने कहा कि श्रीलंका में बुहत गंभीर संकट से चिंतित है। उन्होंने कहा कि हमें इससे सबक लेना होगा। सर्वदलीय बैठक में 28 पार्टियों के 38 नेताओं में शिरकत की थी। केंद्रल सरकार ने इसके लिए 46 पार्टियों को आमंत्रित किया था। श्रीलंका के गंभीर हालात पर इस बैठक में चर्चा की है।
Tags: S Jaishankar, External Affairs Minister, Srilanka crisis, Srilanka
Courtesy: AajTak News
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पूर्व साजिथ प्रेमदासा ने वापस लिया नामांकन
आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपचि चुनाव का आयोजन जुलाई 20 को किया जाना है। चुनाव से एक दिन पूर्व जुलाई 19 को दिग्गज नेता साजिथ प्रेमादासा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ तीन नाम शेष बचे है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 225 सासंदों द्वारा मतदान किया जाएगा। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
Tags: Srilanka, president election, Srilanka crisis, Srilanka Government
Courtesy: Zee News
सुप्रीम कोर्ट ने महिंदा राजपक्षे के देश छोड़ने पर लगाई रोक
श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके भाई बासिल राजपक्षे के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। श्रीलंका में पैदा हुए संकट के लिए राजपक्षे परिवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। श्रीलंका सरकार में बासिल वित्त मंत्री थे,जिन्होंने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पद से महिन्दा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया था। श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Mahinda Rajpakshe
Courtesy: TV9Hindi
श्रीलंका से भागने वाले राष्ट्रपति गोटबाया ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक अशांति के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का ऐलान वो जुलाई 13 को कर चुके थे। इस्तीफा देने के बाद गोटबाया सिंगापुर पहुंचे है। देश की बागडोर कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के पास है, जिन्होंने देश में आपतकाल घोषित किया है। देश में शांति बहाल करने के लिए सरकार ने पुलिस और सेना को खुली छूट दी हुई है।
Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Srilanka Government, gotbaya rajpakshe
Courtesy: ABP Live
श्रीलंका से दुनिया ने मोड़ा मुंह, कई देशों में रद्द की फ्लाइट
श्रीलंका में खराब राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के बीच यूएई की फ्लाईदुबई ने दक्षिण एशियाई देश के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस ने बयान दिया कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे उनका किराया उन्हें वापस मिलेगा। दुबई और कोलंबो हवाई अड्डे के बीच फ्लाई दुबई की उड़ानों को जुलाई 10 से निलंबित किया गया है। हाल ही में यूएई दूतावास ने अपने नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा ना करने की सलाह दी थी।
Tags: Srilanka, Srilanka Political Crisis, Srilanka crisis, UAE
Courtesy: Zee News
भारत ने की श्रीलंका की सहायता, दिया 44,000 टन से अधिक यूरिया
आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका को भारत ने लोन फैसिलिटी के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया दिया है। श्रीलंका के किसानों को समर्थन और खाद्य सुरक्षा भारत ने ये कदम उठाया है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा से मुलाकात कर 44,000 टन से अधिक यूरिया आपूर्ति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की खाद्य… read-more
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Srilanka crisis
Courtesy: Zee News
भारत ने दिलाया श्रीलंका की मदद का भरोसा, विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने की मदद करेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देशों में गहरा संबंध है। संकट के समय में हम श्रीलंका के साथ है। बागची ने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर भारत की नजर है। श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों, मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के जरिए मांग पूरी करना चाहते है।
Tags: Srilanka, Srilanka crisis, arindam bagchi, Dr S Jaishankar
Courtesy: Aajtak News
विश्व बैंक श्रीलंका के लोगो की सहायता के लिए प्रदान करेगा 700 मिलियन अमरीकी डालर
विश्व बैंक ने श्रीलंका को लगभग 700 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान करने की योजना बनाई है। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की जबरदस्त कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे महत्वपूर्ण उत्पादों के आयात में मुश्किलें आ रही हैं। विश्व बैंक के कंट्री मैनेजर ने कहा कि उनका कार्यालय एशियाई विकास बैंक, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय जैसे अन्य संगठनों के साथ भी सहयोग कर रहा है, ताकि श्रीलंका की आर्थिक मदद की जा सके।
Tags: Srilanka crisis, World Bank, Help
Courtesy: Jagran News