चीन का 'जासूसी' जहाज पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जताया था ऐतराज
चीन का जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ अब श्रीलंका के बंदरगाह पर अगस्त 16 को पहुंचेगा। भारत सरकार ने श्रीलंका से इस जहाज को ना लाने का अनुरोध किया था जिसे श्रीलंका सरकार ने नहीं माना है। बता दें कि ये जहाज बैलेस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट्स से युक्त है। इससे पूर्व ये जहाज अगस्त 11 से 17 तक बंदरगाह पर रूकने वाला था। अब ये जहाज अगस्त 22 तक इस बंदरगाह पर रूकेगा।
Tags: China, Srilanka, Srilanka Government, Port
Courtesy: Zee News
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पूर्व साजिथ प्रेमदासा ने वापस लिया नामांकन
आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपचि चुनाव का आयोजन जुलाई 20 को किया जाना है। चुनाव से एक दिन पूर्व जुलाई 19 को दिग्गज नेता साजिथ प्रेमादासा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ तीन नाम शेष बचे है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 225 सासंदों द्वारा मतदान किया जाएगा। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
Tags: Srilanka, president election, Srilanka crisis, Srilanka Government
Courtesy: Zee News
श्रीलंका से भागने वाले राष्ट्रपति गोटबाया ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक अशांति के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का ऐलान वो जुलाई 13 को कर चुके थे। इस्तीफा देने के बाद गोटबाया सिंगापुर पहुंचे है। देश की बागडोर कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के पास है, जिन्होंने देश में आपतकाल घोषित किया है। देश में शांति बहाल करने के लिए सरकार ने पुलिस और सेना को खुली छूट दी हुई है।
Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Srilanka Government, gotbaya rajpakshe
Courtesy: ABP Live
भारत ने की श्रीलंका की सहायता, दिया 44,000 टन से अधिक यूरिया
आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका को भारत ने लोन फैसिलिटी के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया दिया है। श्रीलंका के किसानों को समर्थन और खाद्य सुरक्षा भारत ने ये कदम उठाया है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा से मुलाकात कर 44,000 टन से अधिक यूरिया आपूर्ति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की खाद्य… read-more
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Srilanka crisis
Courtesy: Zee News
श्रीलंका में खत्म हुआ ईंधन, सड़कें हुई सुनसान
श्रीलंका में ईंधन पूर्ण रुप से खत्म हो गया है, जिसके बाद जून 17 को सरकार ने सार्वजनिक कार्यालयों और स्कूलों में आवाजाही खत्म करने के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। ईंधन खत्म होने के बाद राजधानी कोलंबो और आसपास की सड़कों सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की फिलिंग स्टेशनों पर भी हजारो वाहनों की कतार देखने को मिली। बता दें कि श्रीलंका अपने इतिहास की सबसे अधिक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Fuel, Economic crisis
Courtesy: NDTV News
श्रीलंका में 420 रुपये लीटर का हुआ पेट्रोल और डीजल
श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब है जिस कारण पेट्रोल डीजल की कीमत में 24.3% और 38.4% का इजाफा हुआ है। श्रीलंका में मई 24 को 82 रुपये और डीजल के दामों में 111 रुपये की कीमत बढ़ोतरी हो गई है। इसी के साथ पेट्रोल 420 और डीजल 400 श्रीलंकन रुपये हो गई है। बता दें कि भारत के एक रुपये की कीमत श्रीलंका के 4.64 रुपये के बराबर हो चुका है।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Economy
Courtesy: AajTak News
रानिल विक्रमसिंघे ने संभाला श्रीलंका का पीएम पद, पीएम मोदी का भी किया शुक्रिया
आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के तौर पर रानिल विक्रमसिंघे ने पदभार ग्रहण किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत के साथ संबंधों को मजबूती देने की आशा व्यक्त की है। भारत द्वारा आर्थिक सहायता किए जाने पर भी उन्होंने धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा,"मैं करीबी संबंध चाहता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं"। विक्रमसिंघे ने कहा कि वो देश में जारी समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Prime Minister, Ranil Wickremesinghe
Courtesy: ABP Live
रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री
आर्थिक संकट के जूझ रहे श्रीलंका में बड़े राजनीतिक फेरबदल के तहत यूनाइटेड नेशनल पार्टी नेता रानिल विक्रमसिंघे मई 12 की शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वो चार बार के पीएम रह चुके हैं। इससे पूर्व 2018-19 में वो पीएम रह चुके हैं मगर उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। विक्रमसिंघे 1994 से यूनाइटेड नेशनल पार्टी के प्रमुख हैं। रानिल उप विदेश मंत्री, युवा और रोजगार मंत्री सहित कई और मंत्रालय संभाल चुके हैं।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, prime minsiter
Courtesy: News 18 Hindi
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया ने हटाया आपातकाल, संकट से जूझ रहा देश
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अप्रैल पांच की रात को आपातकाल हटाने का ऐलान किया है, जिसे अप्रैल एक को लागू किया गया था। आपातकाल के जरिए सुरक्षाबलों को अधिकार मिले थे कि देश में हो रही गड़बड़ी को रोका जाए। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में सैंकड़ों सांसदों ने इस्तीफा भी दे दिया है। देश में जनता भी सरकार की असफलता और अपनी परेशानियों के कारण प्रदर्शन कर रही है।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, emergency
Courtesy: ABP Live
आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका, भारत ने भेजा 40 हजार टन डीजल
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका सबसे बड़ा आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका की जरूरतों के लिए भारत ने 40 हजार टन डीजल की खेप भेजकर मदद की है। सरकारी ईंधन इकाई सीलॉन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय डीजल आपूर्ति से देश में बिजली कटौती से थोड़ी राहत होगी। श्रीलंका में कभी 13 घंटे तो दूसरी बार 72 घंटे की लंबी बिजली कटौती की है।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Fuel
Courtesy: ABP Live