Port

फोटो: Taaza News

चीन का 'जासूसी' जहाज पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जताया था ऐतराज

चीन का जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ अब श्रीलंका के बंदरगाह पर अगस्त 16 को पहुंचेगा। भारत सरकार ने श्रीलंका से इस जहाज को ना लाने का अनुरोध किया था जिसे श्रीलंका सरकार ने नहीं माना है। बता दें कि ये जहाज बैलेस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट्स से युक्त है। इससे पूर्व ये जहाज अगस्त 11 से 17 तक बंदरगाह पर रूकने वाला था। अब ये जहाज अगस्त 22 तक इस बंदरगाह पर रूकेगा।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: China, Srilanka, Srilanka Government, Port

Courtesy: Zee News

 spy vessel

फोटो: MSN

श्रीलंका ने चीन के जहाज को अपने बंदरगाह आने की तारीख टालने को कहा

श्रीलंका ने चीन के जासूसी पोत युआन वांग 5 को हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। ये जासूसी पोत अगस्त 17 तक श्रीलंका के बंदरगाह पर रुकता। वहीं भारत ने इस पोत के श्रीलंका में रूकने पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद श्रीलंका ने चीन को तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा है। भारत ने इस पोत को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा माना है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, China, spy vessel

Courtesy: AajTak

Test match Series

फोटो: Zee News

पाकिस्तान श्रीलंका से हारा, दूसरे टेस्ट में मिली जीत

पाकिस्तान की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान को 246 रनों के बड़े अंतर से मात दी है। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की ये सबसे बड़ी जीत मानी गई है। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ हो गई है। मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को ढेर होने पर मजबूर किया।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Srilanka, Test match Series

Courtesy: AajTak

Dengue

फोटो: News18

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में बढ़े डेंगू के मामले

आर्थिक संतक से जूझ रहा श्रीलंका अब करना वायरस और डेंगू के चपेट में आ गया है। कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के निर्देश दिए गए है। डेंगू के मामले यह लगातार बढ़ते का रहे है। स्वास्थय विभाग ने लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। कोविड 19 से जुड़े अन्य प्रोटोकाल का पालन करने को भी कहा गया है। 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Srilanka, Dengue

Courtesy: Zee News

Cia

फोटो: NPR

सीआईए प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा- श्रीलंका ने चीन पर ‘बेवकूफाना दांव' लगाए

सीआईए के प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा है कि श्रीलंका ने चीन पर ‘बेवकूफाना दांव' लगाए, जो उसके आर्थिक पतन का एक कारण बना। बर्न्स ने कहा कि अन्य देशों के लिए यह एक चेतावनी की तरह होना चाहिए। बर्न्स ने श्रीलंका के मौजूदा आर्थिक संकट को बाकी दुनिया के लिए चेतावनी के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, "चीन के पास लोगों को प्रभावित करने के लिए बहुत कुछ है और वे अपने निवेश के लिए बहुत आकर्षक पेशकश दे सकते हैं।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 07:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CIA, bill burns, China, Srilanka

Courtesy: Amar ujala

Ranil Wrickemsinghe

फोटो: Satya Hindi

रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति जुलाई 20 को रानिल विक्रमसिंघे बने है। श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद के सांसदों द्वारा चुनाव के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने जीत हासिल की है। वो कुल छह बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। रानिल को पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया ने अपना उत्तराधिकारी चुना था। हालांकि जनता को रानिल पसंद नहीं है। बता दें कि कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर भी रानिल ने देश में आपातकाल लगाया था।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Ranil Wrickemsinghe, Srilanka, Srilanka President, Srilanka crisis

Courtesy: NDTV

S Jaishankar

फोटो: The Economic Times

रेवड़ी कल्चर पर एस जयशंकर का बयान, कहा श्रीलंका से सबक लेना जरुरी

श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार ने जुलाई 19 को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकरा ने कहा कि श्रीलंका में बुहत गंभीर संकट से चिंतित है। उन्होंने कहा कि हमें इससे सबक लेना होगा। सर्वदलीय बैठक में 28 पार्टियों के 38 नेताओं में शिरकत की थी। केंद्रल सरकार ने इसके लिए 46 पार्टियों को आमंत्रित किया था। श्रीलंका के गंभीर हालात पर इस बैठक में चर्चा की है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 10:45 AM / by रितिका

Tags: S Jaishankar, External Affairs Minister, Srilanka crisis, Srilanka

Courtesy: AajTak News

Sajith Premadasa

फोटो: Navbharat Times

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पूर्व साजिथ प्रेमदासा ने वापस लिया नामांकन

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपचि चुनाव का आयोजन जुलाई 20 को किया जाना है। चुनाव से एक दिन पूर्व जुलाई 19 को दिग्गज नेता साजिथ प्रेमादासा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ तीन नाम शेष बचे है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 225 सासंदों द्वारा मतदान किया जाएगा। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, president election, Srilanka crisis, Srilanka Government

Courtesy: Zee News

Asia Cup

फोटो: Dhaka Tribune

एशिया कप की मेजबानी खो सकता है श्रीलंका

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता जारी है। इसी बीच एशिया कप को श्रीलंका से बाहर किए जाने की संभावना श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डिसिल्वा ने जाहिर की है। माना जा रहा है कि अब एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है। हालांकि टूर्नामेंट की तारीखों में किसी तरह का बदलाव अबतक नहीं किया गया है। टूर्नामेंट अगस्त 26 से सितंबर 11 तक जारी रहेगा।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Asia Cup, Cricket

Courtesy: NDTV News

Mahinda Rajpakshe

फोटो: Live Aaryaavart

सुप्रीम कोर्ट ने महिंदा राजपक्षे के देश छोड़ने पर लगाई रोक

श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके भाई बासिल राजपक्षे के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। श्रीलंका में पैदा हुए संकट के लिए राजपक्षे परिवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। श्रीलंका सरकार में बासिल वित्त मंत्री थे,जिन्होंने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पद से महिन्दा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया था। श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Mahinda Rajpakshe

Courtesy: TV9Hindi