Swami Om

फोटोः Indiatimes.Com

नहीं रहे खुद को भगवान बताने वाले स्वामी ओम

खुद को भगवान बताने वाले और रियैलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी स्वामी ओम का फरवरी 3 को निधन हो गया। तीन महीने पहले वे कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। कोरोना से ठीक होने के बाद भी उनकी तबियत ख़राब ही रहने लगी थी। स्वामी ओम का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। लम्बे इलाज के बाद आज फरवरी 3 की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। स्वामी ओम का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:30 पर किया गया।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 03:47 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Swami Om, Big Boss, Death

Courtesy: Times Of India