नहीं रहे खुद को भगवान बताने वाले स्वामी ओम
खुद को भगवान बताने वाले और रियैलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी स्वामी ओम का फरवरी 3 को निधन हो गया। तीन महीने पहले वे कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। कोरोना से ठीक होने के बाद भी उनकी तबियत ख़राब ही रहने लगी थी। स्वामी ओम का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। लम्बे इलाज के बाद आज फरवरी 3 की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। स्वामी ओम का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:30 पर किया गया।