Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

सीवान हत्याकांड के बाद बोले तेजस्वी- जंगलराज के महाराजा चुप क्यों हैं

बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है व अब अपराधों की सूची को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। सीवान में हुए राजद नेता हत्याकांड की बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम पर कई आरोप लगाए की उन्हें तो 100-150 लाशें देखें बिना नींद नहीं आती। उन्होंने कहा की बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम रोड पर गोलियां बरसाई जा रही हैं।

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 10:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, JDU, RJD, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak

Bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

भाजपा के बिहार प्रभारी ने किया मकर संक्रांति के बाद राजद में बंटवारा होने का दावा

राजद व भाजपा के बीच गर्म हुई सियासत को एक और बड़े बयान का साथ मिल गया है क्योंकि बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद राजद में फूट पड़ जाएगी व पार्टी बिखर जाएगी। वहीं, भाजपा के इस दावे पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा है कि कहीं ऐसा न हो कि राज्य सरकार गिर जाए। दरअसल भूपेंद्र यादव ने कहा- "आरजेडी में लालू के परिवारवाद से नेताओं में बौखलाहट है। संक्रांति के बाद उनकी पार्टी टूट से नहीं बच पाएगी।"

सोम, 11 जनवरी 2021 - 12:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, Bihar Government, RJD, Nepotism, BJP Leader, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को बताया काल्पनिक

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर सवाल खड़े किए हैं व वैक्सीनेशन को काल्पनिक कहा है। तेजस्वी ने कहा- "वैक्सीन कब आएगी और किसको लगेगी यह केवल कल्पना की बात है। बिहार में कब वैक्सीन आएगी, कितनी आएगी और कहां रखी जाएगी। इन सब को लेकर सरकार की क्या व्यवस्था है, इसके लिए विधानसभा सत्र जरूरी है या चुनाव जरूरी है।" बता दें कि वैक्सीन को लेकर कई और विपक्षी नेता भी… read-more

सोम, 11 जनवरी 2021 - 10:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Vaccination Plan, Covid Vaccine

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

नीतीश पर हमलावर तेजस्वी यादव, कहा- सरकार ने गुंडों के सामने घुटने टेक दिए हैं

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व बिहार राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा-"बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आम जनों को कीड़े-मकोड़े की तरह मारा जा रहा है। सरकार गुंडों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है।" वहीं, तेजस्वी यादव ने नीतीश को अनुकम्पाई मुख्यमंत्री भी कहा है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 12:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, CM Nitish Kumar, Bihar

Courtesy: Aajtak

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

पार्टी में बागियों को तेजस्वी ने दी चेतावनी, कहा धोखेबाज बख्शें नहीं जाएंगे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में लगातार दल बदल की खबरें आ रही हैं और मौजूदा सत्ताधारी दल टीएमसी में भी बड़े उलटफेर हो रहे हैं। इसी होड़ में राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के बागियों को चेतावनी दे दी है व कहा है कि दलबदलू बख्शें नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा की अब पहले वाली बात नहीं है, अब भितरघात करने वाले लोग बख्शें नहीं जाएंगे। वहीं, तेजस्वी ने यह भी कहा की 2021 तक बिहार में दोबारा विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं।

मंगल, 22 दिसम्बर 2020 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar

Courtesy: Live hindustan

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

राजद ने पार्टी फंड में विधायकों को हर महीने 10 हज़ार रुपये जमा कराने का दिया आदेश

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने अपने विधायक, एमएलसी व पूर्व विधायकों को आदेश दिया है कि उन्हें हर महीने पार्टी फंड में 10 हज़ार रुपये जमा करने होंगे वहीं, कुछ लोगों ने रकम जमा करना शुरू भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पहले यह रकम 25 हज़ार थी वहीं पूर्व विधायकों के लिए मात्र 4 हज़ार, लेकिन अब इसे 10 हज़ार कर दिया गया है। राजद के इस फरमान पर जदयू ने निशाना साधते हुए राजद को कुबेर का राक्षसी साधक कहा है।

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 08:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RJD, party fund, MLA, mlc, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

सियासी मैदान से नदारद तेजस्वी यादव, विपक्ष ने लगाई ट्वीट की झड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव गायब हो गए है और सियासी मैदान से नदारद नज़र आ रहे है। ऐसे में विपक्षी दलों को मौका मिल गया है कि वे तेजस्वी पर निशाना साध सके और विपक्षी नेताओं ने ट्वीट करना भी शुरू कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा-"नेता प्रतिपक्ष लगातार बिहार से बाहर समय बिता रहे हैं और अपने संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।"

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Sushil modi, Bihar

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

किसान बिल के खिलाफ तेजस्वी यादव का प्रदर्शन, मोदी-नीतीश पर साधा निशाना

पंजाब,हरियाणा,राजस्थान व यूपी के बाद बिहार में केंद्र द्वारा पारित किसान बिल का विरोध शुरू हो गया है और अब इस प्रदर्शन में राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हो गए है। दरअसल राजद की तरफ से पटना के गांधी मैदान में एक दिवसीय सांकेतिक धरने की तरफ से एलान किया गया है जिसकी घोषणा स्वयं तेजस्वी ने की है। तेजस्वी ने धरने से पहले नीतीश पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि नीतीश जी मैं वहां पहुंच रहा हूं, रोक सको तो रोक लीजिए।

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Farmer's Bill, Nationwide Protest

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

बिना इजाज़त प्रदर्शन के लिए तेजस्वी पर एफआईआर, तेजस्वी ने गिरफ्तार करने की दी चुनौती

केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का अब बिहार में भी जमकर विरोध हो रहा है। हाल ही में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर बिना इजाज़त प्रदर्शन करने को लेकर एफआईआर भी कर दी गई है। तेजस्वी ने गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि हमें किसानों के लिए फांसी भी मंजूर है। उन्होंने कहा-"डरपोक सीएम की सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर केस दर्ज किया,दम है तो गिरफ्तार… read-more

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 01:34 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Farmer's Bill, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

तेजस्वी का विपक्ष पर निशाना, भाजपा को बताया संविधान का हत्यारा

बिहार में बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ है और ऐसे मौके पर भी राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा व जदयू पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा है। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया है वहीं जदयू को जनता को छलने वाला बताया है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपने कदम संवैधानिक तरीके से नहीं लेती है और यह संविधान की हत्या है। बता दें की भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधा था।

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 10:26 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, BJP, Democracy

Courtesy: Aajtak news