Indian hockey team lost 2-5 against Belgium

फोटो: NDTV News

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, गोल्ड की उम्मीदों पर फिरा पानी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच खेले गए टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 2-5 से हराकर गोल्ड की रेस से बाहर हो गया है। हालांकि अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी। मैच में पेनाल्टी कॉर्नर भारत की हार का कारण बने। इससे पहले भारत 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल पहुंचा था। सबको गोल्ड मैडल की उम्मीद जाग गई थी।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Tokyo Olympics, Belgium

Shahrukh Khan

फोटो: Zee News

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए शाहरुख खान ने दिया खास संदेश

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले शाहरूख खान ने ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में खेल रही भारतीय हॉकी टीम को टीम को खास संदेश दिया है। लोगों को शाहरुख खान का यह संदेश खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को… read-more

सोम, 02 अगस्त 2021 - 08:25 PM / by रितिका

Tags: Hockey India, Shah Rukh Khan, Tokyo Olympics, Women's Hockey Team

Courtesy: NDTV News

Indian Woman Hockey Team enters Semifinnal

फोटो: NDTV Sports

टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह पहला सेमीफाइनल होगा। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अगस्त चार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से होगा। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Indian hockey team moved into semifinal

फ़ोटो: Times of India

49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह ने गोल किये। जबकि भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के चार गोल का बचाव किया। भारतीय टीम का मुकाबला अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से होगा। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Britain, Tokyo Olympics

Courtesy: Aaj Tak News

Tokiyo Olympic

फोटो: Australia news

जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा,ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे मुक्केबाज एडेन वॉल्श

आयरलैंड के बॉक्सर एडेन वॉल्श (Aidan Walsh) क्वार्टर फाइनल में मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर से मिली जीत के बाद खुशी के मारे इतनी बुरी तरह से कूदे कि टखने में चोट लग गई। आयरलैंड की टीम ने पुष्टि कर बताया कि टखने की चोट के कारण वह ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे। बता दे की एडेन वॉल्श (Aidan Walsh) को अभी भी ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा लेकिन उनके गोल्ड जीतने की इच्छा पूरी नहीं हो पायेगी।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 07:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Ireland, Olympic, Boxer

Courtesy: Zeenews

PV Sindhu

फोटो: India Today

टोक्यो ओलंपिक्स:सेमीफाइनल में ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु, अब कांस्य के लिए खेलेंगी

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई है उन्हें चीन की ताई जू यिंग (Tai Tzu-Ying) के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु भारत की सबसे बड़ी उम्मीद थी। लेकिन इस हार के बाद उनके साथ साथ भारत वासियों का भी यह सपना टूट गया। और अब पीवी सिंधु गोल्ड के लिए ना खेल कर ब्रॉन्ज मेडल  के लिए खेलेंगी।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, PV Sindhu, Badminton, Olympics

Courtesy: BBC News Hindi

Kamalpreet kaur

फोटो: Yoyocial News

टोक्यो ओलंपिक: कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो के फाइनल्स में बनाई जगह, पदक की उम्मीद

भारत की कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक के डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पहले प्रयास में 60.29 मीटर का थ्रो किया, इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 63.97 मीटर का थ्रो किया। कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में वह दूसरे स्थान पर रहीं। हालांकि भारत की ही सीमा पूनिया फाइनल में पहुंचने से चूक गईं। सीमा 31 एथलीटों में से 16वें स्थान पर रहीं। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Discus Throw, Olympic, Kamalpreet Kaur

Courtesy: Khaas khabar

Tokyo Olympics: PV Sindhu enters Semi Final

फोटो: India Today

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश की खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-13 और 22-20 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह रोमांचक मुकाबला 56 मिनट तक चला। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ भारत का ओलंपिक में एक और मेडल पक्का करवा दिया। उनकी इस जीत से देश में खुशी की लहर है, सिंधु से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। 

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, PV Sindhu, Badminton, sports

Courtesy: Zee News Hindi

Avinash Sable

फोटो: ANI

टोक्यो ओलंपिक: फाइनल से चूके अविनाश साबले ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक में भारत के अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलेच कंपटीशन में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया, मगर वो फाइलन में जगह नहीं बना सके। साबले ने दूसरी हीट में 8: 8.12 का समय निकालकर मार्च में हुए फेडरेशन कप में उन्होंने  8: 20-20 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरी हीट में अविनाश साबले ने सातवां सथान प्राप्त किया। हर हीट से टॉप छह में आने वाले खिलाड़ी ही फाइनल में जगह बना पाते है।
 

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Avinash Sable, Tokyo Olympics, tokyo games 2020, Steeplechase

Courtesy: NBT News

Lovlina Borgohain

फोटो: Business Insider India

टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का, सेमीफाइनल में पहुंची लवलीना बोर्गोहेन

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनकी इसी जीत के साथ भारत का टोक्यो ओलंपिक में एक और मेडल पक्का हो गया। वो सिल्वर से एक जबकि गोल्ड मेडल जीतने से मात्र दो कदम दूर हैं। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अगस्त चार को तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से होना है। ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत के लिए पदक जीतने वाली वो तीसरी भारतीय हैं।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Lovlina Borgohain, Boxing, sports

Courtesy: Aaj Tak News