Pramod_Muthalik

फोटो: Wikimedia

कर्नाटक पुलिस ने 'घृणास्पद भाषण' के लिए श्री राम सेना के संस्थापक के खिलाफ दर्ज किया मामला

कर्नाटक पुलिस ने हुबली में चेन्नम्मा सर्कल के पास ईदगाह मैदान में गणपति पंडाल के दौरे के दौरान अन्य धर्मों के लोगों के खिलाफ 'नफरत फैलाने वाले भाषण' के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, यह मामला हुबली नगर निगम के सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर गौड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मुतालिक पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ईदगाह मैदान में नफरत भरा भाषण देने का आरोप है। 

शुक्र, 22 सितंबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka Police, files case, sri ram sena chief pramod muthalik, hate speech

Courtesy: India TV

Cannabis

फोटो: Latestly

शिवमोग्गा में गांजा उगाने, बेचने के आरोप में पुलिस ने किया 3 छात्रों को गिरफ्तार: कर्नाटक

कर्नाटक पुलिस ने आज कहा कि तमिलनाडु और केरल के तीन छात्रों को कर्नाटक के शिवमोग्गा में अपने किराए के आवास पर हाई-टेक खेती के माध्यम से कथित तौर पर भांग उगाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तमिलनाडु के कृष्णागिरी निवासी विघ्नराज (28) के रूप में हुई है, जो एक निजी मेडिकल कॉलेज का छात्र है और उसे अपने किराए के आवास पर भांग उगाते हुए पाया गया था… read-more

रवि, 25 जून 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka Police, arrest, three students, growing, selling cannabis, Shivamogga

Courtesy: Amar Ujala News

Karnataka masjid incident

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

कर्नाटक: मस्जिद में जबरन घुसकर लोगों ने की नारेबाजी, 9 के खिलाफ केस दर्ज

कर्नाटक के बीदर स्थित पुरातत्व स्मारक महमूद गेवान मदरसा और मस्जिद में ताला तोड़कर कुछ शरारती तत्वों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार यह घटना अक्टूबर 6 के मध्यरात्रि 2 बजे की है जिसमें अब 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक डेक्का किशोर बाबू ने कहा है कि मस्जिद में प्रवेश के लिए ताला नहीं तोड़ा गया है। वहीं, एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने मामले की जांच की मांग की है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Karnataka, Masjid, Anti-Muslim slogans, Karnataka Police

Courtesy: Aajtak

Bajrang Dal Worker Murder Case Karnataka Police Registers Case

फोटो: News Nation

बजरंग दल कार्यकर्ता हत्याकांड में कर्नाटक सरकार ने 10 लोगों के खिलाफ लगाया यूएपीए

पुलिस सूत्रों ने मार्च 7 को जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक सरकार ने बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लागू किया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अपनी जांच पूरी करने के बाद सरकार मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने पर भी विचार कर रही है। यूएपीए राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता के लिए खतरों से जुड़े मामलों में लगाया जाता है।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bajrang dal worker murder case, Karnataka Police, registers

Courtesy: Agni Ban