Hop Oxo

फोटो: Bike Dekho

होप ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ऑक्सो लॉन्च होने से पहले 5000 यूनिट बुक

होप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक होप ऑक्सो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू होते ही होप ऑक्सो की 5000 यूनिट बुक हो गई है और कंपनी ने इसकी बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इसकी  सिंगल चार्ज पर रेंज 100 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर के बीच हो सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80-90 kmph तक हो सकती है। कंपनी उम्मीद कर रही है और वह इस साल कम से कम 50 हजार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भारत में बेचेगी।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hop, electric, OXO, Bike

Courtesy: Jagran

Charging

फोटो: Tech Radar

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का करना होगा निर्माण

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश में पर्याप्त चार्जिंग स्टेशनों के जरूरत है। ईवीकॉन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए 2030 तक देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करना होगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं किया गया तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों एक विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। 

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 09:21 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, EV, charging, Station, India

Courtesy: Jagran

MG Motor

फोटो: Car&Bike

MG Motor India जल्द भारत में लॉन्च करेगी किफ़ायती इलेक्ट्रिक कार

MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह 2023 के अंत तक देश में बैटरी से चलने वाली किफायती वाहन लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। MG4 भारत में ब्रांड की अगली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। हालांकि, कार ब्रांड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। MG4 एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किमी की रेंज का वादा करती है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 08:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MG Motors India, EV, electric, MG4

Courtesy: Amar ujala

Battery Swapping

फोटो: News9Live

सरकार लागू करेगी बैटरी स्वैपिंग योजना, वाहनों को चार्ज के झंझट से मिलेगा छुटकारा

चार्जिंग की समस्या को लेकर सरकार बैटरी स्वैपिंग लागू करने वाली है। जिसके बाद ईवी यूजर्स को बैटरी स्वैपिंग मशीन मिलेगी। जहां वह अपनी समाप्त बैटरी को निकाल कर चार्ज में लगा सकते हैं और वहीं एक चार्ज बैटरी को अपनी व्हीकल में लगा तक अपना आगे का सफर तय कर सकते हैं। इससे बैटरी खत्म होने की चिंता, चार्जिंग प्वाइंट को खोजने नहीं पड़ता, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स के जेब पर अधिक भार नहीं आएगा।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 06:21 PM / by Pranjal Pandey

Tags: charge, EV, Swapping, Battery, electric

Courtesy: Jagran

Tiger

फोटो: TOI

देश में पिछले तीन सालों में सैकड़ों बाघों की मौत, कई हो गए शिकारियों के शिकार

देश में पिछले तीन सालों में सैकड़ों बाघों की मौत की बात सामने आई है। इन सभी बाघों की मौत प्राकृतिक व अप्राकृतिक कारणों से हुई है। केंद्र सरकार ने बताया कि भारत में पिछले तीन साल में 329 बाघों की मौत शिकार, प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारणों से हो गयी है। सरकार ने यह भी कहा कि इसी अवधि में शिकार, बिजली का करंट लगने और जहरीले चीजें खाने से से 307 हाथियों की मौत हो गयी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tiger, Death, Centre, electric

Courtesy: Jagran

EV

फोटो: IVA

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाले प्रोत्साहन सब्सिडी को गोवा सरकार ने हटाया

इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए देशभर में कई राज्यों ने इसकी खरीद पर कई तरह के सब्सिडी देने की घोषणा की थी। लेकिन गोवा सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, तीन पहिया और चार पहिया खरीदने पर किसी भी तरह की कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। वहीं, मौजूदा ऑफर केवल 31 जुलाई, 2022 तक मान्य है। गोवा में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर FAME-II नीति के तहत भी सब्सिडी दी जाती थी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EV, electric, Subsidy, Goa

Courtesy: Jagran

Sono

फोटो: HT Auto

जर्मनी की सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को किया डेवलप

सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप किया है। कंपनी ने अपनी इस कार का नाम Sion दिया है। ये पूरी तरह से ग्रीन कार है। जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करती है। इस कार में 456 सोलर सैल्स लगाए गए हैं। पूरे हफ्ते में सूरज की रोशनी से इसके बैटरी सेल्स चार्ज होकर 112 किमी तक सफर पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें लगी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 300 किमी तक चल सकती है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sono, Motors, Solar, electric, Germany

Courtesy: Hindustan

Volvo

फोटो: HT Auto

वोल्वो जुलाई 26 को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge भारत में करेगी लांच

कार निर्माता कंपनी वोल्वो बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी इस कार को मेटावर्स यानि इंटरनेट की आभासी दुनिया के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने जा रही है। वोल्वो Volvo XC40 Recharge को 26 जुलाई को लॉन्च करेगी। यह 400 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगी। Volvo XC40 Recharge में 78 kwh की लिथियम बैटरी देखने को मिलेगी।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Volvo, Xc40 recharge, range, EV, electric

Courtesy: Jagran

EV

फोटो: Cartoq

आग लगने के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियों को केंद्र का नोटिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट और हाइवेज मिनिस्ट्री ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियों को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों के स्कूटर में आग लगने के मामले सामने आए हैं। इन कंपनियों के CEO और MD को मंत्रालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है। मंत्रालय ने इन कंपनियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा था कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 03:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, EV, Centre, notice

Courtesy: Amar ujala

Energy

फोटो: CNN

भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता

भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उनको ये पुरस्कार  बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राजशेखर ने बताया कि वे लंबे समय से परिवहन विद्युतीकरण पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के चलने के तरीके को बदल रहे हैं।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 07:27 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kaushik rajshekhar, global energy, Award, electric

Courtesy: Amar ujala