Car

फोटो: Cartoq

दिल्ली NCR में BS4 डीजल वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध, 2023 से इलेक्ट्रिक ऑटो का ही पंजीकरण

दिल्ली NCR में आने वाले कुछ सालों में डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा इतिहास बन जाएंगे। नई नीति के मुताबिक यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर जाता है, तो दिल्ली और उसके आसपास और NCR के सीमावर्ती जिलों में आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को छोड़कर, सभी BS-4 चार पहिया डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। 1 जनवरी, 2023 से एनसीआर में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन  होगा।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, NCR, electric, Deisal, bs4

Courtesy: Amar ujala

Electric Buses

फोटो: Wikipedia

सरकार भारत में 50 हजार इलेक्ट्रीक बसों के लिए करेगी 80,000 करोड़ की व्यवस्था

राज्य-नियंत्रित कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड अब भारत में 50 हजार इलेक्ट्रीक बसों के लिए 80,000 करोड़ के टेंडर की योजना बना रही है। 2020 में  CESL का गठन किया गया था। इसे एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड  के सोलर और इलेक्ट्रीक व्हीकल के कारोबार को पुरी तरह से प्रबंधन करने के लिए किया गया था।  जगह -जगह समय के साथ भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए  कई चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, इसके साथ ही इसमें डिपो को एक नया रूप भी दिया… read-more

बुध, 20 जुलाई 2022 - 08:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, Bus, Charging Station, India

Courtesy: Jagran

Ev

फोटो: iPleaders

यूपी में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन, एक्सप्रेस वे पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 1334385 है। उत्तर प्रदेश में 337180 इलेक्ट्रिक वाहन इस वक्त सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन 156393 दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में 2877 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मंजूर किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन दिल्ली से लखनऊ के बीच स्थापित होंगे… read-more

बुध, 20 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Centre, India, EV, Charging Station, electric

Courtesy: Amar ujala

Ather

फोटो: Bike Dekho

एथर इनर्जी ने भारत में अपना नया स्कूटर Ather 450X Gen 3 किया लॉन्च

एथर इनर्जी ने  भारत में अपना नया स्कूटर Ather 450X Gen 3 और  Ather 450 Plus Gen 3 को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने Ather 450X Gen 3 को बैंगलुरु में 1.55 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत (Ather 450X Gen 3 price) पर पेश किया है। फुल चार्ज में स्कूटर का सर्टिफाइड रेंज 146 किलोमीटर है, जबकि ट्रू रेंज 105 किलोमीटर है। यह रेंज ईको मोड में मिलता है। स्कूटर में 7.0-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, रेजेन के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलता है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 07:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ather Energy, 450x, Scooter, EV, electric

Courtesy: Jagran

Svitch

फोटो: Svitch

अहमदाबाद बेस्ड स्विच बाइक ने 360 डिग्री तक फोल्ड होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च

अहमदाबाद बेस्ड स्विच बाइक ने अपनी तीन फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक कर्नाटक के बेंगलुरु में हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो 2022 में लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि इन सभी मॉडल को 360 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकता है। वहीं, सिंगल चार्ज पर पैडल असिस्ट मोड के साथ 120Km तक की रेंज देती हैं। इन फोल्डिंग बाइक की शुरुआती कीमत 66,500 रुपए है। इसमें 250 वॉट की मोटर और 8.7 एम्पीयर की बैटरी दी है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, expo, 360 degree, Bike, electric

Courtesy: Hindustan

Ambessdor

फोटो: TOI

हिंदुस्तान मोटर्स कंपनी यूरोपीय साझेदारी के साथ मिलकर करेगी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च

हिंदुस्तान मोटर्स कंपनी यूरोपीय साझेदारी के साथ मिलकर अगले साल तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने वाली है। दोनों कंपनियां साझेदारी से पहले निवेश का प्लान करेगी। कंपनी का गठन उसके बाद ही होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया में 15 फरवरी 2023 तक का समय लग जाएगा। हिंदुस्तान मोटर्स के डायरेक्टर उत्तम बोस ने कहा कि दोनों कंपनियों का फाइनेंशियल ऑडिट जुलाई में शुरू होगा, जिसमें दो महीने लगेंगे। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 05:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hindustan Motors, Europe, EV, electric

Courtesy: Hindustan

Ioniq

फ़ोटो: NewsBytes

Hyundai जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक Sedan कार Ioniq 6 करेगी लान्च

Hyundai जल्द ही अपनी धमाकेदार इलेक्ट्रिक Sedan कार Ioniq 6 लान्च करने वाली है। Ioniq Hyundai की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। Ionic इलेक्ट्रिक Sedan कार दमदार 77.4 kWh लीथियम ऑयन बैटरी पैक के साथ आ सकती है। रेंज की बात करें तो कंपनी करीब 600 से 700 किमी की रेंज के दावा करेगी। कार की कीमत 40 लाख रुपये के आसपास होगी।

गुरु, 30 जून 2022 - 06:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hyundai, electric, sedan, Ioniq, EV

Courtesy: Jagran

Ev

फ़ोटो: ET Auto

हरियाणा सरकार ने राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को दी मंजूरी

हरियाणा सरकार ने राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को मंजूरी दे दी है। इसमें ईवी वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। ईवी नीति का उद्देश्य हरियाणा को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना और ईवी क्षेत्र में कौशल विकास सुनिश्चित करना है। हरियाणा सरकार ने 2030 तक राज्य परिवहन उपक्रमों के स्वामित्व वाले 100 फीसदी बसों को इलेक्ट्रिक बसों या ईंधन सेल वाहनों या अन्य गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित वाहनों में बदलने का लक्ष्य रखा है।

मंगल, 28 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hariyana, electric, Scheme, EV, Bus

Courtesy: Amar ujala

Tata Nexon

फ़ोटो: HT Auto

Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon EV में लगी आग, कंपनी ने कहा जांच करेंगे

Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon EV में आग लगने की सूचना मिली है। मुंबई में एक Tata Nexon EV कार में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टाटा मोटर्स ने कहा कि इस घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसके बाद हम इस पर विस्तार से जवाब देंगे।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tata, Nexon, EV, electric, Catches Fire

Courtesy: Amar ujala

Ev

फ़ोटो: Technohoop

एलीसियम ऑटोमोटिव्स ने भारत में अपने ईवी दोपहिया ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा

UAE स्थित समूह कंपनी मेटा4 समूह की ऑटो शाखा, एलीसियम ऑटोमोटिव्स ने भारत में अपने ईवी दोपहिया ब्रांड – ईवीयम को लॉन्च करेगी। ईवीयम एक महीने के भीतर 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। ईवीयम पूर्ण रूप से मेड-इन-इंडिया ब्रांड होगा, जिसमें ईवीयम के सभी स्कूटर मेटा4 समूह के वोल्टी इनर्जी निर्माण संयंत्र में निर्मित होंगे। Voltly Energy मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में बनाए जाएंगे।

बुध, 22 जून 2022 - 04:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UAE, evm, Volty, electric

Courtesy: Amar ujala