CM Yogi

फोटो: India TV News

बांके बिहारी मंदिर की इमारत गिरने से मरने वालों के लिए सीएम योगी ने की 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक पुरानी इमारत के कुछ हिस्सों के श्रद्धालुओं पर गिरने से मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घटना पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने कहा कि सभी घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

बुध, 16 अगस्त 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Banke Bihari Temple, Vrindavan, wall collapses, CM Yogi, announced, Ex-Gratia

Courtesy: NDTV Hindi

Banke bihari temple

फ़ोटो: Amar ujala

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक बनेगा विशाल कॉरिडोर

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने जानकारी दी है की वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक विशाल कॉरिडोर बनाया जाएगा। मंत्री जी की माने तो यह विशाल कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर में बने कॉरिडोर से भी बड़ा होगा और यहां एक बार में 60 हज़ार श्रद्धालु आ सकेंगे। बता दें कि जन्माष्टमी की रात बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 06:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vrindavan, Banke Bihari Temple, Corridors, uttarpradesh

Courtesy: Punjab kesari

Banke Bihari temple

फोटो: Newsdrum

वृंदावन में जन्माष्टमी के मौके पर हुई भगदड़ की होगी जांच, प्रशासन ने गठित की जांच समिति

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़ की जांच के लिए प्रशासन ने समिति का गठन किया गया है। ये समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति गठन के आदेश राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जारी किए है। समिति मंदिर परिसर में व्यवस्था को लेकर तहकीकात करेगी। भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के भी उपाय रिपोर्ट में दिए जाएंगे।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Vrindavan, Banke Bihari Temple, KrishnaJanmashtami, stampede

Courtesy: Abp Live