15 साल की मेहनत के बाद चार मज़दूरों को मिला 8.22 कैरेट का हीरा: मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के पन्ना में पिछले 15 साल से हीरे को तलाश रहे मज़दूरों के हाथ 8.22 कैरेट का हीरा लगा है। इस हीरे की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। हीरे को डायमंड ऑफिस में जमा कर दिया गया है। इसकी नीलामी सितंबर 21 को होगी। नीलामी से प्राप्त धन राशि में से सरकार की रॉयलिटी और टैक्स घटाकर बचे पैसे मजदूरों को दिये जाएंगे। पन्ना के डीएम का कहना है कि यहाँ 12 लाख कैरेट के डायमंड का रिजर्व है।