फोटो: 1Mg
सेहत के लिए फयदेमंद होता है खरबूजा
खरबूजे का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है और शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी रोजाना खरबूजे का सेवन करना चाहिए। आँखों के लिए भी खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A बीटा केरोटीन पाया जाता है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करता है।
Tags: melon, SUGAR LEVEL, stomach problem
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: News 18
स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही जारी करेगा मंकीपॉक्स के लिए दिशानिर्देश, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया किस स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जल्द ही मंकीपॉक्स पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे। हालांकि भारत में 25 मई बुधवार तक मंकीपॉक्स का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गैर-स्थानिक देशों में मामलों की बढ़ती रिपोर्ट के मद्देनजर भारत को तैयार रहने की जरूरत है। यूरोपीय संघ की रोग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों… read-more
Tags: Union Health Ministry, issue, guidelines, Monkeypox
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Healthline
हल्दी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को किया जा सकता है कम, मिलते हैं अनेकों फायदे
हल्दी का भारतीय भोजन और आयुर्वेदिक कारणों से इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। डायबीटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभदायक है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। हल्दी के ग्लूकोसाइडेस एंजाइम्स मधुमेह के मरीजों को दी जाने वाली स्टैंडर्ड दवाई के कुछ एलिमेंट के मुकाबले ज्यादा असरदार होते हैं। हल्दी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ अन्य फायदे पहुंचा सकती है।
Tags: turmeric, blood, Sugar, Diabetes, iron
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: ABP live
ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से मिलते हैं शरीर को भरपूर फायदे
गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से उनकी सारी गर्मी निकल जाती है। पूरी रात भिगोए हुए बादाम को सुबह छिलका उतार कर खाना चाहिए। ऐसा करने से बादाम और किशमिश पहले से ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं. दिमाग तेज करने के लिए बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है।
Tags: summer, Dry Fruit, Soak, Health
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: NDTV
दूध में चीनी डालकर पीने से शरीर को होते हैं कई नुकसान
दूध, चाय या कॉफी किसी में भी चीनी को नहीं लेना चाहिए। उसकी जगह पर गुड़ ले सकते हैं। चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि शुगर सूजन पैदा करने का सबसे प्रमुख कारण है। साथ ही दूध की प्रकृति भी इन्फ्लामेटरी होती है। दूध के साथ चीनी डालकर पीने से शरीर में फैटी एसिड्स का निर्माण होता है। ये फैटी एसिड्स इन्फ्लामेशन का कारण बनते हैं। इसके साथ ही वजन बढ़ाने, उम्र को जल्दी बढ़ाने आदि का यह कारक होता है।
Tags: Milk, Sugar, Health, fatty acid, Swelling
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: 1MG
चावल से बढ़ रहा है मोटापा तो यह भोजन हो सकते है अच्छे विकल्प
चावल कार्बोहाइड्रेट का एक समृद्ध स्रोत है और ऐसी महिलाओं के लिए अच्छा नहीं है जो कार्ब्स को कम करने और अपनी कमर से कुछ इंच कम करने की कोशिश कर रही हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है, जो इसे उन महिलाओं के लिए एक अनहेल्दी विकल्प बनाता है जो बैलेंस डाइट अपनाने की कोशिश कर रही हैं। क्विनोआ चावल के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है, इसके अलावा रागी भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जौ, दलिया आदि के द्वारा वजन पर नियंत्रण करना संभव है।… read-more
Courtesy: Herzindgi
फ़ोटो: Biotech
ऑनकोलिटिक वायरस से खत्म होंगे सभी प्रकार के कैंसर, वैज्ञानिकों ने शुरू किया ट्रायल
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा वायरस खोजने का दावा किया है, जो हर तरह के कैंसर का खात्मा करने में सक्षम है। मेडिकल के क्षेत्र में इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। इस इलाज को ऑनकोलिटिक वायरस थेरेपी कहा जाता है। ऑनकोलिटिक वायरस इम्यूनोथेरेपी का एक रूप है, जो कैंसर कोशिकाओं को संक्रमित और नष्ट करने के लिए वायरस का उपयोग करता है। इसके तहत पूरे अमेरिका में 100 कैंसर रोगियों पर परीक्षण किया जाएगा।
Tags: virus, Cancer, Trial, Medical, vaccine
Courtesy: Zee News
फोटो: The Spruce Eats
गर्मियों में खाएं सलाद, मिलेंगे कई लाभ
खाने के साथ अगर सलाद को भी शामिल किया जाए तो खाने के पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं। सलाद में कई मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सलाद खाने से व्यक्ति कैलोरी इंटेक कम करता है। ये आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कच्ची सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, खीरा खाने से शरीर को कई मिनरल्स मिलते हैं।
Tags: salad, Minerals, health care
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Indiatoday
अमेरिका में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर लगी रोक हटी
अमेरिका और कनाडा में भारत बायोटेक की साझेदार ओकुजेन इंक ने जानकारी दी है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल पर लगी रोक हटा दी है। अतिरिक्त जानकारी देते हुए ओकुजेन इंक के सीईओ और सह-संस्थापक डॉ शंकर मुसुनुरी ने कहा है कि हम काफी खुश हैं कि अब हम कोवैक्सीन के लिए अपने क्लिनिकल ट्रायल पर आगे बढ़ सकते हैं।
Tags: Bharat biotech, clinical trial, America
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Healthifyme
गन्ने के रस में पाएं जाते हैं भरपूर मिनरल और विटामिन, बॉडी को रखता है एनर्जेटिक
धूप में आपका हाल बेहाल हो जाए तो बस एक गिलास गन्ने का जूस राहत देने के लिए काफी है। गन्ने के जूस में वो सारी खूबियां हैं जो एक ड्रिंक में होनी चाहिए यानी कि यह मीठा, टेस्टी, ताजगी से भरपूर और बेहद हेल्दी है। पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी में तो खासतौर से डॉक्टर गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है। बॉडी को एनर्जेटिक रखता है।
Tags: Sugarcane, juice, vitamin, Minrels
Courtesy: Jagran