फोटो: Amezone
स्वस्थ रहने के लिए रोज़ करें सौंफ के पानी का सेवन
नियमित रूप से सौफ का पानी पीने से बदहजमी, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। जी मिचलाने और उल्टी जैसा लगने पर सौंफ का पानी पीना चाहिए। अगर आप पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोज़ाना सौंफ के पानी का सेवन करें। वजन कम करने के लिए सुबह उठकर खाली पेट सौंफ का पानी पियें। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जोकि फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करता है।
Tags: drinking fennel water, stomach peoblem, Weight Loss
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Wikimedia
कैंसर की बीमारी से बचाव करती है कीवी
कीवी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रहते हैं। कीवी खाने से आंखों की कई बीमारियां दूर हो जाती है।
Tags: kiwi fruit, Cancer, eye sight
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Nai Dunia
कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं ये फल
केले में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबर फाइबर मौजूद होता है को बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। साथ ही केला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। अनानास में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और ब्रोमेलैन धमनियों में मौजूद जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल तोड़कर बाहर निकालता है। जिससे रक्त के बहाव में सुधार आता है। कॉलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल में रखने के लिए रोज़ाना दो सेब का सेवन करें।
Tags: cholestrol levelapple, Banana
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Wikimedia
दिमाग तेज करने और शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए करें अनार का सेवन
अनार में फाइबर और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन शक्ति को मज़बूत बनाने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से कब्ज या जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है। डायबीटीज की समस्या में अनार का सेवन फायदेमन्द होता है। इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रोज़ाना अनार का जूस पीने से याददाश्त तेज हो सकती है।
Tags: pomegranate, SUGAR LEVEL, memory
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Amezon
ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है मखाना
रोज़ सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी मखाना बहुत फायदेमंद होता है। मखाने के सेवन से गर्भवती महिलाओं को हर तरह के जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नितमित रूप से इसका सेवं करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर होने के कारण इसे हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।
Tags: Makhana, heart, blood sugar, pregnency
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Google
शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है खरबूजा
खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर मौजूद होते है। रोज़ाना इसका सेवन करने से पाचनक्रिया अच्छी रहती है कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने से दिल से जुडी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। इसमें एडिनोसिन नामक तत्व मौजूद होता है जो शरीर में खून को पतला करने का काम करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
Tags: musk melon, CONSTIPATION, blood
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Mensxp
स्वस्थ रहने के लिए रोज़ सुबह खाली पेट करें किशमिश का सेवन
किशमिश आयरन से भरपूर होती हैं। रोज़ाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी और एनीमिया जैसी बीमारियां दूर हो जाती है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण इसका सेवन करने से ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं की कमर और पीठ दर्द की परेशानी दूर हो जाती है। रोज़ सुबह खाली पेट किशमिश के पानी को पीने से लिवर स्वस्थ रहता है।
Tags: body strong, raisins, BACK PAIN
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Her Zindagi
गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है सत्तू
गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। नियमित रूप से खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर ठंडा रहता है। अगर आप शरीर में इंस्टेंट एनर्जी चाहते हैं तो रोज़ाना सत्तू का शर्बत पिएं। तीखी धूप और पसीने से बचाव के लिए सत्तू का शरबत पीना चाहिए। लू से बचाव के लिए सत्तू का सेवन करें। इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा।
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: India TV
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए करें इन आहारों का सेवन
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज़ाना अपने खाने में दूध, दही और पनीर को शामिल करें। सोयाबीन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। रोज़ाना तिल का सेवन करने से भी कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।
Tags: calcium deficiency, Diet, Milk
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Ugaoo.Com
सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है पुदीना
जिन लोगों को गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या है उन्हें पुदीनेका सेवन नहीं लरना चाहिए। इससे पेट को नुक्सान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी पुदीना हानिकारक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पुदीने की चाय पीने से गर्भपात का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में पुदीने का इस्तेमाल गला भी बंद कर सकता है। अधिक मात्रा में पुदीने का प्रयोग किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Tags: mint leaves, side effects, Kidney
Courtesy: Nari Punjab Kesari