1998 बैंकाक एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंग्को सिंह का हुआ निधन
लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून 10 को भारतीय बॉक्सिंग टाइटन डिंग्को सिंह का निधन हो गया। 42 वर्षीय डिंग्को,1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रसिद्ध थे। दुख व्यक्त करते हुए, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा "डिंग्को भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक थे।" मुक्केबाज को 1998 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।