81 वर्ष की उम्र में हुआ मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का निधन
फिल्म निर्माता बेटे अभिनय देव ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी माँ अभिनेत्री सीमा देव का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। सीमा को 'आनंद' और 'कोरा कागज' में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। वह 81 वर्ष की थीं। 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री का उनके बांद्रा स्थित घर पर निधन हो गया। वह तीन साल से अधिक समय से अल्जाइमर से पीड़ित थीं।