आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना: दिल्ली
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार 23 अप्रैल की सुबह न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। आज सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता 44 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन के समय तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।