
फोटो: NDTV News
अक्टूबर 6 को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी: सूत्र
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ी यात्रा में हिस्सा लेंगी। यह यात्रा कर्नाटक से होकर 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सितंबर 7 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान प्रतिभागियों के साथ चलेंगी।