अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगी आंध्र प्रदेश की सिरिशा बांदला
आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली और वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एण्ड रिसर्च ऑपरेशन्स की उपाध्यक्ष सिरीशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी। रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक की छह सदस्यीय टीम 11 जुलाई को अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठ अंतरीख यात्रा पर जाएगी। सिरिशा ने अपने ट्वीट के जरिए अपनी अंतरिक्ष यात्रा को लेकर खुशी जताई है, सिरिशा अंतरिक्ष का सफर करने वाली चौथी भारतीय होंगी।