असम-मेघालय सीमा पर हाथापाई में मेघालय के पुलिस अधिकारी हुए घायल
असम-मेघालय के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र पर अगस्त 25 को एक बार फिर वहां के नागरिकों में हाथापाई शुरू हो गयी। इस हाथापाई के दौरान मेघालय के एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिन असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलापर में भी ऐसी स्थिति पैदा हो गयी थी। क्योंकि मेघालय के 2 लोगों के साथ असम पुलिस कर्मी ने दुर्व्यवहार किया था।