बेल्जियम के एक किसान ने किया फ्रांस की सीमा को छोटा
बेल्जियम के एक किसान ने अनजाने में दोनों देशों की सीमा को चिन्हित करने वाले पत्थर को फ्रांस की तरफ खिसका दिया, जिसकी वजह से फ्रांस 2.29 मीटर छोटा हो गया है। बेल्जियम के स्थानीय अधिकारी जल्द ही किसान से कहेंगे कि वो उस पत्थर को उसकी पुरानी जगह पर रख दें। इन पत्थरों को 1819 में सीमा निर्धारित करने के लिए लगाया गया था। दोनों ही देशों के मेयर ने हंगामा करने की जगह बात को अच्छे से संभाला है।