बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने किया शॉकिंग खुलासा
हाल ही मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर में इस बात का खुलासा किया है कि कुछ साल पहले वो एक इंसान के साथ रिलेशनशिप में थे। विकास ने उस इंसान का नाम नहीं बताया पर सबने आसानी से ये अंदाजा लगा लिया कि विकास प्रियांक शर्मा की बात कर रहे है। अब सोशल मीडिया पर लोग प्रियांक शर्मा की सेक्शुअलिटी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है। विकास गुप्ता ने प्रियांक और पार्थ समथान पर यह आरोप भी लगाया था कि ये दोनों उन्हें ब्लैकमेल कर रहे है।