भारत से ब्रिटेन के लिए विमानों का संचालन जनवरी 6 से शुरू, हरदीप पुरी ने दी जानकारी
ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण, लोगों में डर फिर से बढ़ गया है जिस कारण, भारत सरकार ने भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाओं को जनवरी 8 तक प्रतिबंधित रहने का आदेश दे दिया था। परंतु, जनवरी 2 को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया है कि, ''भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से और यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को शुरू होंगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि, हर सप्ताह कुछ 30 उड़ानों को ही संचालित किया जाएगा।