चंद्रयान-3 यान पूरी तरह तैयार, 2023 के मध्य तक लॉन्च होने की संभावना: इसरो प्रमुख
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मार्च 22 को जानकारी देते हुए बताया कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 पूरी तरह से तैयार है और संभवत: इस साल के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख ने अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) में आयोजित चौथे भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन में "अंतरिक्ष और ग्रहों की खोज के लिए भारतीय क्षमता" पर उद्घाटन भाषण देते हुए यह बात कही।