दिल्ली यूपी में पारे ने ढाया सितम, लगातार बढ़ रहा तापमान
देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 46.4 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा में उच्च तापमान 47.4 डिग्री, प्रयागराज में 46.8 डिग्री, झांसी में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के गंगानगर में 46.4 डिग्री, मध्यप्रदेश के नऊगोंग में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। देश में अबतक चार हीट वेव से स्पेल आ चुके हैं।