हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जताई बर्फबारी और बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां केलंग इलाके में तापमान माइनत 3.4 डिग्री पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों पर भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 11 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।