हरियाणा : भाजपा और जननायक जनता पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव
हरियाणा राज्य के आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने एक साथ उतरने का फैसला लिया है। दोनों पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विमर्श के बाद 14 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर जजपा को मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जिसमें जजपा नरवाना, टोहाना, डबवाली और नूंह से चुनाव लड़ेगी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हाल ही में बयान दिया था कि भाजपा निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।