जानी-मानी कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का 76 साल की उम्र में निधन
मशहूर बहुभाषी फिल्म अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अपने 5 दशक के करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जुलाई 26 को उनका निधन हो गया है। उनके निधन की खबर पारिवारिक सूत्रों ने दी है। 76 साल की एक्ट्रेस जयंती ने पांच भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वो उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।