जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेडक्रॉस डे, इसके बारे में क्या है खास?
हर साल मई 8 को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। रेड क्रॉस की स्थापना 1863 जेनेवा में हुई थी। हेनरी ड्यूमेंट के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया, जिन्हें पहला नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसीलिए हर साल मई 8 को उनके जन्मदिवस के अवसर पर रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1948 में पहली बार मई 8 को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया गया था और साल 1984 में आधिकारिक रूप से इसका नाम वर्ल्ड रेड क्रॉस डे रख दिया गया। यह एक स्वयंसेवी संस्था है जो प्राकृतिक या मानवीय आपदा के दौरान प्रभावित लोगों तक मदद और राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करती है। दुनिया भर के करीब 210 देश इस संस्था से जुड़े हुए हैं। भारत में इसकी स्थापना 1920 में की गई थी। इस संस्था की देश में 700 से भी अधिक शाखाएं हैं। रेडक्रॉस को 1917, 1944 और 1963 में तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।